Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
What Are The Signs of Toxic Relationship: प्यार को बरकरार रखने का तरीका क्या है? कोई कहता है भरोसा, कोई कहता है सम्मान, कोई कहता है, समानता तो कोई कहता है केवल प्यार। लेकिन क्या इतना सब किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए काफी है? रिलेशनशिप काउंसलर का मानना है कि कोई भी रिश्ता तभी खूबसूरत बन सकता है, जब उसमें प्यार, भरोसा और सम्मान हो जैसे सभी जरूरी गुण मौजूद हों। लेकिन जब यही रिश्ता आपके लिए मानसिक बोझ, तनाव और तकलीफ का कारण बन जाए तो? आज की भाषा में इसे टॉक्सिन रिलेशनशिप की संज्ञा दी जाती है। आपको शुरुआत में यह रिश्ता सामान्य लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे ये आपके आत्मसम्मान, मानसिक शांति और आत्मविश्वास को नष्ट करने लगते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे पांच संकेतों के बारे में, जो बताते हैं कि आपका रिश्ता टॉक्सिक हो चुका है।
अगर आपका साथी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगे, हर मुद्दे पर बहस करे या आपको नीचा दिखाने की कोशिश करे, तो यह टॉक्सिक रिलेशनशिप का स्पष्ट संकेत है। ऐसा व्यवहार धीरे-धीरे रिश्ते की मिठास खत्म कर देता है और प्यार की जगह नाराजगी, तनाव और दूरी बढ़ा देता है। स्वस्थ रिश्ते में सम्मान हमेशा प्राथमिक होता है।
रिश्ता कोई भी हो विश्वास किसी भी रिश्ते की नींव होता है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर हर समय आपकी हर गतिविधि पर शक करता है, फोन या सोशल मीडिया चेक करता है और किसी कलिग या दोस्त के साथ होने पर गुस्सा करता है तो यह असुरक्षा की निशानी है। ऐसा रिश्ता धीरे-धीरे दम घोंटने लगता है, क्योंकि यह टॉक्सिक रिश्ते का एक संकेत है।
क्या आपका साथी अब आपसे बात कम करता है और फोन या अपने दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताता है तो यह टॉक्सिक होते रिश्ते का एक संकेत है। ऐसे में जब आपका पार्टनर अपनी भावनाएं, परेशानी या खुशियां साझा करना बंद कर दे, तो रिश्ते में दूरी बढ़ने लगती है, जिसे आपको पहचानकर सही कदम उठाकर बचाने पर ध्यान देना चाहिए।
जब आप किसी बड़ी परेशानी में हो और आपका सच्चा प्यार कह दे की "यह तुम्हारी परेशानी है, इससे खुद निपटो" तो आपको कैसा लगेगा। सज्जा प्यार और साथी वही होता है, जो बुरे वक्त में आपके साथ खड़ा रहे। लेकिन अगर वहीं पार्टनर कठिन समय में मुंह मोड़ ले या आपको अकेला छोड़ दे, तो समझिए रिश्ता सिर्फ दिखावा है, वास्तविक नहीं।
वहीं जब आप किसी बात पर बहस कर रहे हो और आपका पार्टनर आपको नीचा दिखाने, गाली देने या अपमानित करने लगे, तो यह भावनात्मक हिंसा का एक प्रतीक और टॉक्सिक हो चुके रिलेशनशिप का इशारा है। याद रखें सम्मान की कमी वाला रिश्ता कभी स्वस्थ नहीं रह सकता और एक दिन टूट ही जाता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।