Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज यानी 2 सितंबर को पूरी दुनिया में ''विश्व नारियल दिवस'' (World Coconut Day) सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल की तरह इस बार इसका थीम है ''कोकोनट, द ट्री ऑफ लाइफ सेस्टेंस फैमिली वेल बीइंग''। यह थीम एशियन एंड पेसिफिक कोकोनट कंम्युनिटी द्वारा वर्ल्ड कोकोनट डे पर रखा गया है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के सभी नारियल उपजाने वाले देश हर साल ''विश्व नारियल दिवस'' (World Coconut Day) मनाते हैं।
नारियल हो या नारियल का तेल, (World Coconut Day) सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। नारियल खाने से जहां आप कई रोगों से बचे रहते हैं, तो वहीं नारियल तेल बालों और स्किन की खूबसूरती बढ़ाने में काफी मददगार होता है। आप नारियल से कई तरह की रेसिपी भी बनाती होंगी जैसे नारियल की चटनी, नारियल की मिठाई आदि। इसे दक्षिण भारत में खाने में काफी इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, नारियल पानी पीना, उसके अंदर मौजूद सफेद भाग भी काफी हेल्दी होता है। बहुत से लोगों को नारियल की चटनी, नारियल की बर्फी (Nariyal ki barfi recipe) देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। लोग इन दोनों चीजों को खूब खाना पसंद करते हैं। हालांकि, नारियल बर्फी कैसे बनती है, इसे अधिकतर लोग नहीं जानते। तो चलिए, आपको हम बताते हैं नारियल की बर्फी और नारियल की चटनी (coconut chutney Recipe) की रेसिपी...
कद्दूकस किया हुआ नारियल -1 कप
कंडेन्स मिल्क - 3/4 कप
इलायची - 3 से 4
गुलाब जल-1/2 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
घी - 2 से 3 चम्मच
केसर - 2 से 3 चुटकी
काजू - 8 से 10
दूध को पैन में गर्म करें। एक कटोरी में गर्म दूध डाल कर इसमें नारियल मिलाएं। इसे 1 घंटे के लिए अलग रख दें। पैन में घी डालें। कोकोनट को पैन में डालकर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें कंडेन्स मिल्क डालकर अच्छी तरह से धीमी आंच पर पकाएं। इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिलाएं। इसे पकाती रहें, जब तक यह गाढ़ा ना हो जाए। जब घी मिक्सचर से अलग होता नजर आए, तो समझ लें कि मिक्सचर तैयार होने लगा है। मीडियम आंच में 20 से 25 मिनट में यह बन जाता है। इसमें गुलाब जल मिलाएं और मिक्स करें। इसके बाद कोकोनट के इस मिक्चर को एक थाली में रखकर ठंडा होने दें। अब इसमें काजू और केसर का पाउडर ऊपर से मिला दें। कोकोनट बर्फी को स्लाइस करके सर्व करें। बर्फी को किसी टाइट डब्बे में बंदकर फ्रिज में रख दें।
ज्यादातर डोसा, अप्पम, उपमा, इडली आदि के साथ नारियल की चटनी (Nariyal chutney) खाई जाती है। नारियल को स्वाद और सेहत का मिश्रण माना जाता है। ऐसे में यह चटनी (coconut chutney) स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी है। आप नारियल की चटनी (coconut chutney Recipe) को पकौड़े, सैंडविच या फिर किसी भी स्नैक्स के साथ ले सकती हैं। इसे आप घर पर भी बहुत आसानी से बना सकती हैं। जानें, नारियल की चटनी (Nariyal chutney recipe) बनाने की रेसिपी...
[caption id="attachment_685381" align="alignnone" width="655"]
नारियल की चटनी बनाने की रेसिपी। © Shutterstock[/caption]
Healthy Sweets : लौकी की सब्जी पसंद नहीं, तो बनाएं लौकी की बर्फी, ये है रेसिपी
नारियल- ¼ ग्राम कद्दूकस किया
चना दाल- 2 टेबलस्पून
इमली की स्टिक- ½
छोटी हरी मिर्च- 2
कटा हुआ अदरक- 1 टुकड़ा
नमक- स्वादानुसार
रिफाइंड तेल- ½ टेबलस्पून
उड़द दाल- ½ टेबलस्पून
सरसों के दाने- ½ टीस्पून
करी पत्ते- 4
सबसे पहले कद्दूकस किए नारियल, हरी मिर्च, चना दाल, अदरक, इमली और नमक को एक-साथ ग्राइंड कर लें। मिश्रण गाढ़ा रहे, पतला ना होने पाए। तड़का लगाने के लिए मध्यम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें सरसों के दाने, उड़द दाल, करी पत्ते डालकर फ्राई करें। जब सारी सामग्रियां तड़तड़ाने लगे, तो आंच बंद कर दें। अब इसे चटनी के ऊपर डाल दें। सर्व करने से पहले सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी बन गई है, तो आप इसमें थोड़ा पानी डाल सकती हैं। स्वादिष्ट चटनी को डोसा, इडली या फिर परांठे के साथ भी सर्व कर सकती हैं।