
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 19, 2019 2:22 PM IST
व्हाइट सॉस पास्ता बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
पास्ता खाना सभी को पसंद होता है। बच्चे तो बड़े प्यार से पास्ता, मैकरोनी आदि खाना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि स्कूल के लंच बॉक्स में मम्मी यही खाने को दे। हालांकि, कभी-कभार ही ये चीजें खानी चाहिए, क्योंकि मैदा सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं होता है। पास्ता आप बनाती होंगी, पर कभी इटैलियन स्टाइल में पास्ता खाकर देखें। इसके लिए आप व्हाइट सॉस पास्ता बनाएं। यह क्रीमी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। व्हाइट सॉस पास्ता (white sauce pasta) में अधिक मात्रा में सब्जियां पड़ती हैं, जिसकी वजह से ये हेल्दी होता है। आप अब तक इसे बाहर खाते होंगे, लेकिन हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं ताकि आप घर पर ही व्हाइट सॉस पास्ता (white sauce pasta) बना सकें। जानें, इसे बनाने की विधि –
पास्ता- 1 कप
शिमला मिर्च- 1 कप
गाजर – 1 कप
दूध- 300 मिली लीटर
मैदा- 2 छोटे चम्मच
बेबी कॉर्न- 4
मक्खन- 2-3 टेबल स्पून
क्रीम- ¼ चम्मच
काली मिर्च- ¼ चम्मच
ओरेगैनो- ½ छोटे चम्मच
- एक बर्तन में तीन कप पानी डालें (white sauce pasta recipe)। उसमें आधा छोटा चम्मच नमक, दो छोटे चम्मच तेल और पास्ता डालकर 10 मिनट के लिए उबालें। जब पास्ता पक कर नर्म हो जाए तो पास्ता को छलनी में छान लें ताकि सारा पानी निकल जाए। फिर ठंडे पानी से इसे छान लें। इससे पास्ता एक साथ चिपकेगा नहीं। अब सभी सब्जियों जैसे गाजर, बेबी कॉर्न, शिमला मिर्च को बारीक काट लें। इन्हें पैन में 1 छोटा चम्मच बटर डालकर भूनें। सभी सब्जियों को हल्का क्रन्ची होने तक भूनें। लगभग 3 मिनट में सब्जियां भुन कर तैयार हो जाएंगी।
- अब दूसरे पैन में 2 टेबल स्पून बटर डालें। जब पिघल जाए तो इसमें मैदा डाल दें। इसे हल्का ब्राउन होने तक लगातार चलाएं। भुन जाने पर इसमें दूध मिक्स करें और 2-3 मिनट तक लगातार चलाएं। घोल गाढ़ा हो जाने के बाद इसमें काली मिर्च और ऑरेगैनो मिला दें। इसके बाद भुनी हुई सब्जियां और क्रीम डालकर मिक्स करें। पास्ता तैयार है। इसे काली मिर्च और ऑरेगैनो डाल कर सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
इडली खाने के शौकीन हैं, तो बनाएं कांजीवरम इडली, ये रही इसकी रेसिपी