वेट लॉस के लिए खाएं ये 2 हेल्दी खिचड़ी, मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा, घटेगा बेली फैट, पढ़ें रेसिपी

मोटापा कम करने और वजन को नियंत्रित करने के लिए खिचड़ी का सेवन किया जा सकता है। पढ़ें खिचड़ी की 2 हेल्दी रेसिपीज।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 22, 2023 3:55 PM IST

Khichadi recipes for weight loss: खिचड़ी एक ऐसी डिश है जो अपने स्वाद और पौष्टिकता के लिए जानी जाती है। खिचड़ी बनाने में आसान होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी (Health benefits of khichadi) मानी जाती है। इसे शरीर के त्रिदोष यानि पित्त, कफ और वात को संतुलित करने का काम करता है। खिचड़ी एक वन पॉट मील (One pot meal in India) है और यह दिन में किसी भी समय खाने के लिए उपयुक्त मानी जाती है। बता दें कि, खिचड़ी नाश्ते से लेकर देर रात डिनर में खाने के लिहाज से बहुत ही पौष्टिक और गुणकारी भोजन है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम देनेवाला फूड है और साथ ही यह मेटाबॉलिज्म (foods for metabolism) भी बढ़ाता है। इन्हीं दोनों खूबियों के कारण खिचड़ी वेट लॉस डाइट में भी शामिल की जाती है। मोटापा कम करने और वजन को नियंत्रित करने के लिए खिचड़ी का सेवन किया जा सकता है। यहां पढ़ें खिचड़ी की रेसिपीज जो वेट लॉस में मदद कर सकती हैं। (Khichadi recipes for weight loss in Hindi.)

वेट लॉस के लिए खाएं हेल्दी वेजिटेबल खिचड़ी ( Healthy Vegetable Khichdi Recipe)

सामग्री

  • 2 कप चावल
  • आधी कटोरी मूंग दाल (Moong Dal)
  • एक प्याज
  • एक कटोरी मिली-जुली सब्जियां (मटर, गाजर, शिमला मिर्च,पालक, बींस और टमाटर)
  • तड़के के लिए काली मिर्च, जीरा और लौंग
  • करी पत्ते (Curry Leaves)
  • घी (Desi Ghee)

खिचड़ी बनाने का तरीका (Healthy recipe for weight loss- Vegetable Khichadi)

  • चावल और मूंग दाल को पानी से धोकर साफ करें। फिर उन्हें घंटे भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
  • सभी सब्जियों को धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और तड़के की तैयारी करें।
  • जब, घी पिघल जाए तो उसमें जीरा, करी पत्ते, तेज पत्ता, लौंग और काली मिर्च जैसी चीजें डाल दें।
  • पसंद के अनुसार हींग (Hing) और लाल या हरी मिर्च के टुकड़े डाल दें।
  • 1-2 मिनट तक सभी चीजों को घी में पकने दें फिर, इसमें दाल-चावल डाल दें।
  • अब कटी हुई सब्जियां भी इसमें डाल दें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • फिर,हल्दी पाउडर (Turmeric powder), स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और अन्य मसाले डाल दें।
  • अब इस मिश्रण में 2 कप पानी दें और बर्तन को ढक्कन लगाएं।
  • 15-20 मिनट तक मिश्रण को पकने दें।
  • ऊपर से देसी घी और धनिया डालकर सर्व करें।

तड़के वाली मूंग दाल खिचड़ी (Moong Dal Khichadi Recipe)

सामग्री

  • 2 कटोरी चावल
  • 100 ग्राम पीली मूंग दाल (Split moong dal or yellow dal)
  • 4-5 लहसुन की कलियां (Garlic)
  • हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर
  • करी पत्ती
  • तड़के के लिए घी या तेल

खिचड़ी बनाने की विधी (How to make moong dal khichadi for weight loss)

  • मूंग दाल को साफ करें और पानी से धो लें। फिर, इसे प्रेशर कूकर में डाल दें।
  • चावलों को भी धोकर कूकर में डाल दें।
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर और आधा लीटर पानी कूकर में डालें।
  • कूकर को ढक्कर लगाकर 2-3 सीटी देने तक खिचड़ी को पकाएं। फिर कूकर बंद कर दें।
  • अब किसी दूसरे बर्तन में तड़के के लिए घी या तेल गर्म करें।
  • इसमें करी पत्ता, कूटा हुआ लहसुन, मिर्च, जीरा-सरसों के दाने और अपनी पसंद के अनुसार मसाले डाल दें।
  • सभी चीजों को 2-3 मिनट तक पकने दें फिर इस तड़के को खिचड़ी पर फैला दें।
  • गर्मागर्म खिचड़ी को दही (Dahi) के साथ सर्व करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source