
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 21, 2019 3:43 PM IST
मिक्स वेजीटेबल सूप बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
सर्दी हो या फिर बरसात का मौसम, सूप हर किसी को पीना अच्छा लगता है। एक कटोरी गर्मागर्म सूप पीने से आपको कई सेहत लाभ होंगे, क्योंकि इसे बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। यदि आपको भी बारिश के मौसम में हेल्दी और टेस्टी सूप पीना है, तो बनाएं मिक्स वेजिटेबल सूप। इस सूप की रेसिपी (Healthy Soup) काफी आसान है। यह सूप (Healthy Soup) हेल्दी भी बहुत है, क्योंकि इसमें ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए यह पौष्टिकता से भी भरपूर है। बच्चों को जरूर पिलाएं यह सूप। जानें, मिक्स वेजिटेबल सूप (mix vegetables soup recipe) बनाने की रेसिपी...
फूल गोभी- एक कप बारिक कटी हुई
एक गाजर- कटा हुआ
एक शिमला मिर्च- बारिक कटी हुई
हरे मटर के दाने- आधा कप
अदरक का पेस्ट- एक छोटा चम्मच
कॉर्न फ्लोर- एक बड़ा चम्मच
मक्खन- दो बड़े चम्मच
काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
चिल्ली सॉस- एक बड़ा चम्मच
स्वादानुसार नमक
नींबू का रस- एक छोटा चम्मच
हरा धनिया- बारिक कटा हुआ
सभी सब्जियों को अच्छी तरह से साफ करके छोटे-छोटे आकार में काट लें (how to make mix vegetables soup)। अब एक कटोरी पानी में दो बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर डाल दें। एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें। कड़ाही में अदरक का पेस्ट और कटी हुई सब्जियां डाल दें। इसे धीमी आंच पर दो मिनट तक भूनें। जब सब्जियां अच्छी तरह से हल्का गोल्डन ब्राउन कलर में नजर आने लगें तो गैस को धीमा कर दें। फिर दो मिनट तक पकाएं।
अब सब्जी में आधे लीटर से ज्यादा पानी, काली मिर्च, नमक, कॉर्न फ्लोर का घोल डालकर इसे धीमी आंच पर पकाएं। इस मिश्रण को बराबर चलाते हुए अच्छी तरह से उबालें। उबलने लगे तो दो-तीन मिनट और पकाएं फिर गैस बंद कर दें। मिक्स वेजीटेबल सूप (Healthy Soup) तैयार है। सूप को बाउल में सर्व करें। इसका सेवन करने से पहले इसमें नींबू का रस, बारिक कटा हुआ हरा धनिया और एक छोटा चम्मच मक्खन डाल कर गर्मागर्म सर्व करें।
Healthy Recipe : अब बनाएं इटैलियन अंदाज में व्हाइट सॉस पास्ता, जानें इसे बनाने का तरीका