स्पेशल ओकेजन पर मेहमानों को खिलाएं स्वीट पुलाव, जानें इसे बनाने की विधि

मीठा पुलाव (sweet pulao) बनाना बहुत ही आसान है। इस डिश को आप चाहें तो किसी स्पेशल ओकेजन पर डेजर्ट के रूप में भी मेहमानों को खिला सकते हैं। जानें, मीठे चावल यानी स्वीट पुलाव बनाने की आसान रेसिपी…

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : July 6, 2019 12:07 PM IST

अक्सर घर में पुलाव बनता होगा, जो आपको पसंद भी आता है, पर क्या आपने कभी घर पर मीठे चावल (sweet pulao recipe in hindi) बनाने की कोशिश है ? मीठा पुलाव (sweet pulao) बनाना बहुत ही आसान है। इस डिश को आप चाहें तो डेजर्ट के रूप में भी खा सकते हैं। किसी स्पेशल ओकेजन पर भी इसे आप बनाकर मेहमानों को खिला सकते हैं। जानें, मीठे चावल यानी स्वीट पुलाव बनाने की आसान रेसिपी…

आपको चाहिए

बासमती चावल – 1 कप (भीगे हुए)

चीनी – 1 कप

खोया – 100 ग्राम

किशमिश – 2 छोटे चम्मच

ये भी पढ़ें- केक खाना पसंद है तो बनाएं बनाना केक, ये रही इसकी रेसिपी

काजू – 2 छोटे चम्मच

दालचीनी – 1 टुकड़ा

तेज पत्ता – 2

लौंग– 4

ऑरेंज कलर – 1 छोटा चम्मच

रिफाइंड ऑयल – 3 बड़े चम्मच

यूं बनाएं स्वीट पुलाव

सबसे पहले भगोने में 4 कप पानी, कलर, लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी डालकर आंच पर चढ़ाएं। जब पानी में उबाल आने लगे, तो एक घंटा भीगे चावल को नॉर्मल पका लें।

चावल पकने के बाद अगर उसमें पानी बचता है, तो उसे छान कर निकाल दें। इसके बाद चावल को दोबारा भगोने में चढ़ा दें और उसमें चीनी डाल कर धीमी आंच पर पकाएं।

जब चीनी के शीरे को चावल सोख ले, तो आंच बंद कर दें। भगोने को उतार कर अलग रख दें।

अब एक पैन में रिफाइंड तेल गर्म करें। उसमें किशमिश डालें। जब किशमिश फूल जाएं, तो उसका चावल में तड़का लगाएं। फिर आंच से उतार कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। अपने परिवार का मुंह मीठा कराएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source