
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 1, 2019 8:55 AM IST
सत्तू मिंट ड्रिंक रेसिपी। © Shutterstock.
गर्मी के दिनों में प्यास बुझाने से कहीं ज्यादा है उन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना जो आपको लू, डिहाइड्रेशन और अन्य गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचाएं। ऐसे में आम पन्ना, गन्ने का जूस, नारियल पानी पीना काफी हेल्दी होता है। यदि आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आप सत्तू और मिंट से बने ड्रिंक पीकर देखें। सत्तू गर्मी में पेट को ठंडा रखने और लू से बचने का सबसे सत्ता उपाय है।
गर्मी में पुदीने की चटनी यदि आप बनाते हैं, तो अब इसे आप सत्तू के शर्बत में डालकर पीने का मजा लें। मिंट गर्मी में शरीर को ठंडक प्रदान करता है। सत्तू का सेवन भी इस मौसम के लिए बेस्ट माना जाता है। सत्तू मिंट ड्रिंक बनाने में जितना आसान है, उतना ही यह हेल्दी और पौष्टिक भी है। बच्चों को इसे जरूर पीने के लिए दें। जानें, मिंट और सत्तू से मिलकर बनने वाले इसे हेल्दी और कूल समर ड्रिंक के बारे में…
ये हैं वो समर हेल्दी ड्रिंक्स, जो लू और डिहाइड्रेशन से शरीर को देती हैं लड़ने की ताकत
सत्तू मिंट ड्रिंक बनाने के लिए आपको चाहिए
सत्तू- 2 बड़े चम्मच
बारीक कटी हुई पुदीना की पत्ती
प्याज बारीक कटा- 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस- 2 छोटे चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर -1 छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
घर पर आसानी से बनाएं समर कूल ड्रिंक पुदीना छाछ, पेट की समस्याओं से होगा बचाव
यूं बनाएं
एक कटोरे में सत्तू और नमक डालें। अब इसमें 1 गिलास पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें पुदीना पत्ती, नींबू का रस, प्याज और जीरा पाउडर डालकर मिला लें। इसे एक गिलास में डालें। आप अपनी इच्छानुसार इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा कूल ड्रिंक तैयार करें। इस कूल सत्तू मिंट शर्बत का परिवार के साथ लुत्फ उठाएं।