
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 2, 2019 10:33 AM IST
स्प्राउट सैंडविच बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
अब तक आपने चीज सैंडविच, वेजिटेबल सैंडविच और ना जाने कितने तरह के सैंडविच खाकर देखे होंगे, पर क्या कभी स्प्राउट्स से तैयार की गई सैंडविच खाने का लुत्फ उठाया है। नहीं, तो बनाएं स्प्राउट सैंडविच (sprout sandwich)। इसमें कई तरह के अंकुरित अनाज, आलू, नींबू, प्याज, टमाटर आदि डाला जाता है, जिससे यह काफी हेल्दी और पौष्टिक होता है। इसे बनाना भी होता है काफी आसान। स्प्राउट में कई तरह के अनाज होते हैं, जिससे इसका पोषक तत्व काफी बढ़ जाता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी के अलावा कई अन्य अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। स्प्राउट खाने से आपके शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। स्प्राउट खाना ऐसे पसंद नहीं है, तो आप इसे सैंडविच में डालकर भी खा सकते हैं। जानें, स्प्राउट सैंडविच (sprout sandwich) बनाने की रेसिपी...
ब्रेड- 6
अंकुरित मूंग, मटर और चना - 2/4 कप
मेयोनीज- 2 चम्मच
आलू- 1 उबला हुआ
टोमैटो सॉस
Navratri Recipe : इस नवरात्रि बनाएं हेल्दी फलाहारी नमकीन, ये रही रेसिपी
नींबू का रस
काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
प्याज एक- कटा हुआ
टमाटर एक- कटा हुआ
तेल या घी
नमक स्वादानुसार
एक पैन में तेल डालें। इसे अच्छी तरह से गर्म करें। अब इसमें प्याज डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक भून लें। इसके बाद कटा हुआ टमाटर डालकर पकाएं। अब नमक, स्प्राउट्स, उबले हुए आलू डाल दें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। 3-4 मिनट तक धीमी आंच पकाएं। अब गैस बंद कर दें। अब इसमें मेयोनीज, टमैटो सॉस, नींबू का रस, काली मिर्च भी डालकर मिला दें। इसे फ्रिज में रख दें ताकि ठंडा हो जाए। ब्रेड के स्लाइस पर इस स्प्राउट्स के मिक्सचर को ऊपर से रख दें। फिर ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस भी रख दें। ऐसे ही एक-एक करके इसी तरह सभी ब्रेड स्लाइस को स्प्राउट्स मिक्सचर के साथ तैयार कर लें। टेस्टी और हेल्दी स्प्राउट सैंडविच तैयार है।