
Also Read
शाही भिंडी रेसिपी। © Shutterstock.
आपको भिंडी पसंद है, पर एक ही तरह की भिंडी की सूखी सब्जी खाकर बोर हो गई हैं, तो अब बनाएं स्पाइसी और टेस्टी भिंडी की सब्जी। भिंडी लगभग हर किसी की पसंदीदा सब्जी होती है। बच्चे भी इसे चाव से खाते हैं। तो भिंडी में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो आप घर पर बनाएं शाही भिंडी (Shahi bhindi recipe)। यह इतना टेस्टी है कि आप इसे किसी भी पार्टी में या मेहमानों के घर आने पर उन्हें बनाकर खिला सकती हैं। जानें, शाही भिंडी की रेसिपी (Shahi bhindi recipe) के बारे में...
भिंडी - लंबे टुकड़ों में कटी 250 ग्राम
हरी मिर्च- 2
प्याज -1 कटा हुआ
टमाटर - 1 कटा हुआ
काजू - 1 चम्मच दरदरा
क्रीम - 1 बड़ा चम्मच
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
Healthy Recipe : साबूदाना पसंद है तो बनाएं ”आलू साबूदाना टिक्की”, ये है इसकी रेसिपी
चुटकी भर हींग
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
लालमिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
तेल - तलने के लिए
धनिया पत्ती कटी हुई
बारीक कटा हुआ अदरक
लहसुन - 3-4
नमक स्वादानुसार
एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। तेल में भिंडी तल कर निकाल लें। इसी तेल में प्याज को भी भून लें। तले हुए प्याज को टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के साथ पीस लें। कड़ाही में तेल गर्म करके अजवायन डालें। अब सभी मसालों को डालकर भूनें। मसाला जब तेल छोड़ने लगे तब नमक, काजू का पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाएं। अब तली हुई भिंडी मिलाकर अच्छी तरह भूनें। एक बाउल में इसे निकालें। ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें। गर्मा गर्म रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
Healthy Recipe : झटपट बनाएं कुरकुरा मसाला पापड़, जानें इसकी रेसिपी