Healthy Recipe : नाश्ते में लाइट और हेल्दी खाने के लिए बनाएं सेमिया उपमा, ये रही रेसिपी

यदि आप ब्रेड-ऑमलेट, पोहा, दलिया खाकर बोर हो गए हैं, तो अब नाश्ते में सेवई उपमा (Semiya Upma recipe) बनाकर खाएं। जानें, नमकीन सेवई उपमा बनाने की रेसिपी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 21, 2019 4:29 PM IST

नाश्ता हेल्दी हो तो सारा दिन आप एनर्जी से भरपूर रहते हैं। वहीं, जो लोग बिना नाश्ता किए ही घर से निकल जाते हैं, उन्हें सारा दिन थकान, कमजोरी, आलस, सुस्ती सी महसूस होती रहती है। इसलिए, जरूरी है कि आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast) से करें। नाश्ता हर दिन एक ही जैसा करने से भी मन ऊब जाता है। इस वजह से भी कुछ लोग नाश्ता स्किप कर देते हैं। यदि आप ब्रेड-ऑमलेट, पोहा, दलिया खाकर बोर हो गए हैं, तो फिर सेमिया उपमा (Semiya Upma recipe) बनाकर खाएं। अक्सर, लोग सेवई मीठी खाना पसंद करते हैं, अब आप नाश्ते में नमकीन सेमिया उपमा (how to cook semiya upma) खाएं।

सेमिया उपमा एक बार खाएंगे तो दोबारा मन करेगा खाने का। यह हेल्दी भी काफी होता है, क्योंकि इसमें आप अपनी पसंदीदा हरी सब्जियां डाल सकते हैं। बच्चों को भी आप स्कूल के लंच बॉक्स में खाने के लिए दे सकती हैं। इसे बनाना इतना आसान है कि जब भी आपको भूख लगे, झटपट तैयार कर सकती हैं। जानें, सेमिया उपमा बनाने की रेसिपी (Semiya Upma recipe)...

सेमिया उपमा बनाने के लिए आपको चाहिए

2 कप - सेवई

1 छोटा चम्मच - राई

1 छोटा चम्मच - उड़द दाल

1/4 टीस्पून - दालचीनी पाउडर

1/4 टीस्पून - इलायची पाउडर

आधा चम्मच- हींग

थोड़े से- करी पत्ते

आधा चम्मच- हल्दी पाउडर

नमक- स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच

Healthy Recipe : बनाएं क्रिस्पी तंदूरी गोभी, जानें इसे बनाने का तरीका

1 - प्याज कटा हुआ

1 - गाजर कटा हुआ

5 - फ्रेंच बीन्स कटी हुई

हरा धनिया- बारीक कटा हुए

अदरक - 1 टुकड़ा

1 छोटा चम्मच- चीनी

1 - नींबू का रस

2 - बड़े चम्मच तेल

1 बड़े चम्मच- घी

यूं बनाएं सेमिया उपमा

सेमिया उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें। उसमें तेल डालें। अच्छी तरह से तेल गर्म हो जाए, तो उसमें राई और हींग डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। अब उसमें उड़द दाल डाल दें। सुनहरा होने तक इसे भी भूनें। प्याज, करी पत्ता और अदरक डालकर भी भूनें। अब सभी सब्जियों को डाल दें और तेज आंच क्रिस्पी भून लें। अब उसमें सेवई या सेमिया डालकर चलाएं। सारे मसाले भी डाल दें। फिर चीनी और नमक मिलाकर चलाएं। अब एक कप पानी डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। ध्यान रहे, पानी अधिक ना डल जाए। बीच-बीच में चलाती रहें। सेवई या सेमिया जब नर्म हो जाए, तो आंच बंद कर दें। अब इसमें नींबू का रस, हरा धनिया और देसी घी डालकर अच्छी तरह से चलाएं। इसे सर्विंग बाउल में डालें और सभी के साथ इसे गरमा-गर्म खाने का मजा लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source