Healthy Recipe : आलू के नहीं अब बनाएं मूंग दाल के समोसे, इस हेल्दी स्नैक्स की जानें रेसिपी

अब तक आपने आलू के समोसे खूब खाएंगे, पर क्या कभी मूंग दाल के समोसे खाएं हैं? नहीं खाए, तो हम बताते हैं मूंग दाले के समोसे (moong dal samosa recipe) बनाने की रेसिपी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 6, 2019 9:52 AM IST

आपने अब तक आलू के समोसे खूब खाएंगे यदि आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, जो आलू से भी हेल्दी हो, तो बनाएं मूंग दाल के समोसे (moong dal samosa recipe)। मूंग सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। ऐसे में आप चाहें, तो मूंग दाल के समोसे एक बार जरूर ट्राई करके देख सकती हैं। यह आसानी से घर पर बन सकता है। जानें, मूंग दाल के समोसे (moong dal samosa recipe) बनाने की रेसिपी।

आटा बनाने के लिए सामग्री

मैदा- डेढ़ कप

घी - एक चौथाई कप

नमक - स्वादानुसार

भरावन बनाने के लिए आपको चाहिए

मूंग दाल - आधा कप

काजू, किशमिश - पांच-दस दाने

तेल - 2 बड़े चम्मच

हींग - चुटकी भर

जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच

धनिया पाउडर -1 छोटी चम्मच

सौंफ दरदरा - एक चम्मच

हरी मिर्च - 2-3

अदरक - एक टुकड़ा

लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच

गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच

अमचूर पाउडर - एक छोटी चम्मच

नमक - स्वादानुसार

तेल - समोसा तलने के लिए

Healthy Recipe : साबूदाना पसंद है तो बनाएं ”आलू साबूदाना टिक्की”, ये है इसकी रेसिपी

यूं बनाएं भरावन

मूंग दाल के समोसे (moong dal samosa recipe) का भरावन बनाने के लिए मूंग दाल साफ कर लें। 2-3 घंटे के लिए पानी में डालकर रख दें। फिर पानी अच्छी तरह से निथार लें। दाल में बिना पानी डाले हरी मिर्च और अदरक के साथ बारीक पीस लें। कड़ाही में दो चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। इसमें हींग, जीरा डालें। जीरा भुन जाए तो पिसी हुई दाल डाल दें। फिर दाल को चलाते हुए भूनें। अब धनियां पाउडर, सौंफ, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से चलाएं। जब यह मिश्रण सूख जाए, तो ठंडा होने के लिए रख दें। इसमें काजू-किशमिश भी मिला दें।

समोसे का आटा बनाने की विधि

मैदा को एक बर्तन में निकालें। इसमें घी और नमक डालकर मिलाएं। गुनगुने पानी से इसे टाइट गूंद लें जैसे आप पूड़ी का आटा गूंदती हैं। जब ये गुंद जाए, तो आटे पर हल्का गीला कपड़ा रख कर इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। समोसा बनाने के लिए आटा तैयार है।

यूं बनाएं मूंग दाल के समोसे

-  मूंग दाल का समोसे बनाने के लिए गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। पूरी की तरह इसे बेल लें। एक चम्मच मैदा में दो चम्मच पानी मिलकर पेस्ट बनाएं। फिर पूरी को 2 बराबर भागों में बीच से काट लें और पूड़ी का एक हिस्सा उठाएं। दोनों कोने मिलाकर कोन बनाएं और कोन को मैदे के पेस्ट से चिपकाएं।

Healthy Recipe : झटपट बनाएं कुरकुरा मसाला पापड़, जानें इसकी रेसिपी

- इस कोन में एक छोटी चम्मच मिश्रण डालें। बंद करने के लिए ऊपर भी मैदे का पेस्ट लगाकर चिपकाएं। सभी लोई से ऐसे ही समोसे बनाएं। कड़ाही में तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें। एक साथ 6-7 डालकर हल्के ब्राउन होने तक तलें।

- जब सभी समोसे तल लें आप, तो इन्हें हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परिवार और मेहमानों के साथ खाने का मजा लें। आप इसे किसी जार में रखकर फ्रिज में भी रख सकती हैं। ये सोमसे 4-5 दिनों तक खराब नहीं होते हैं। जब खाना तो हल्का गर्म कर लें।

Moong Daal Benefits : मूंग दाल खाएंगे हर रोज, तो वजन कम होने के साथ होंगे ये फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source