
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 26, 2019 1:20 PM IST
राइस ऑमलेट बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
नाश्ता एक जैसा हर रोज हो, तो फिर मन नहीं करता खाने का। हर कोई नाश्ते में हेल्दी के साथ कुछ टेस्टी भी ढूंढता है ताकि दिल से नाश्ता कर सके। यदि आप भी हर दिन ब्रेड-बटर, टोस्ट, ओट्स या फिर दलिया खाकर बोर हो गए हैं, तो हम बता रहे हैं आपको बहुत ही हेल्दी नाश्ते का ऑप्शन। इस रेसिपी का नाम है राइस ऑमलेट। इसे आप जब चाहें बना सकती हैं। जरूरी नहीं कि सुबह ही राइस ऑमलेट खाएं, बच्चों को स्कूल लंच बॉक्स में या फिर शाम में स्नैक्स की तरह भी दे सकती हैं। राइस ऑमलेट (Rice omlet recipe) बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए जो चीजें चाहिए वो घर में अक्सर उपलब्ध होती हैं। इसे बनाने में आपको सिर्फ 5-10 मिनट लगेंगे। यदि पका हुआ चावल बच गया है, तो फिर दोबारा बनाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए, जानते हैं राइस ऑमलेट (Rice omlet recipe) बनाने की रेसिपी...
चावल - 1 कप (पका हुआ)
चिकन क्यूब्स- 2
टोमैटो सॉस- 2 चम्मच
चीज स्लाइस- 1
अंडे- 2
हरी धनिया- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार और काली मिर्च
तेल जरूरत के अनुसार
पैन को गैस पर रखें। इसमें एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें 2 चम्मच टोमैटो सॉस, पका हुआ चावल, चीज और चिकन क्यूब्स डाल कर चलाते हुए थोड़ी देर पकाएं। जब ये सभी चीजें अच्छी तरह से पक जाए, तो इन्हें प्लेट में निकाल कर रख दें। अब एक कटोरे में नमक, काली मिर्च और अंडा डाल कर अच्छी तरह से फेंटें। पैन गैस पर चढ़ाएं। इसमें तेल डाल कर गर्म करें। अब इसमें फेंटा हुआ अंडा डालें और जिस तरह ऑमलेट बनाने के लिए फैलाती हैं, वैसे पैन में फैला दें। जब अंडा पक जाए तो उसमें तैयार की गई सामग्री डाल दें। ऑमलेट को किनारे सें मोड़ते हुए रोल की तरह बंद कर दें। इसे एक प्लेट में निकाल दें। तैयार है राइस ऑमलेट। इसे गर्मागर्म सर्व करें।
Healthy Recipe : मानसून में लें हेल्दी कोकोनट पीनट सूप का मजा