... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 25, 2020 3:09 PM IST
Republic Day Recipe: गणतंत्र दिवस की तिरंगा पोहा रेसिपी | TheHealthSite Hindi
गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है. हमारे देश में गणतंत्र दिवस रेसिपी का चलन बहुत है. अगर आप कई तरह की गणतंत्र रेसिपी बनाना चाहती हैं तो इस बार तिरंगा पोहा बनाकर देखें. हम यहां पर गणतंत्र दिवस के लिए खास तिरंगा पोहा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. तिरंगा पोहा बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं है. हम जो तिरंगा पोहा रेसिपी बता रहे हैं इसमें किसी भी तरह के कलर का उपयोग नहीं करना है. यह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी रहता है. घर पर आसानी से बनाएं ये पांच हेल्दी और टेस्टी तिरंगा रेसिपी.
आपको सबसे पहले 500 ग्राम पोहा साफ पानी में धुलकर रख लेना है. तिरंगा पोहा बनाने के लिए पोहा बनाने के 30 मिनट पहले धुलकर रखें. तिरंगे के तीन कलर होते हैं. आपको 2 कलर के पोहे को विशेष तौर पर तैयार करना है. सफेद कलर के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है.
आधा किलो पोहा जो आप धुल चुके हैं उसे 3 बराबर भागों में अलग कर लें. सफेद पोहे के लिए आपको सरसों दाना, नमक, देसी घी की जरूरत होती है. पोहा खाना भी होता है फायदेमंद, जानें कैसे.
जब सारी सामग्री तैयार हो जाए तो नारंगी पोहा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में देसी घी डालें. जब घी गरम होकर महकने लगे तब उसमें सरसो दाना डालें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालें. टमाटर प्यूरी और नमक डालकर कुछ देर पका लें. अब इसमें पोहा डालें जो नारंगी कलर में बनकर तैयार होता है. इसे किसी बर्तन में निकाल कर रख लें. हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी – दही पोहा.
अब आपको हरे रंग का पोहा तैयार करना है. इसके लिए आप ऊपर की सभी क्रिया करते हुए पालक प्यूरी डालकर अच्छे से पका लें. इसके बाद इसमें पोहा मिलाकर अच्छे से मिला लें. इस हरे पोहे को भी किसी बर्तन में निकालकर रख लें.
इस बार आपको सफेद पोहे को तैयार करना है. इसमें सिर्फ आपको देसी घी, सरसों दाना और नमक मिलाकर कर कुछ देर तक पकाते हुए मिलाना है. इसे भी किसी बर्तन में निकालकर रख लें.
अब आपके तीनों कलर के पोहे बनकर तैयार है. इन तीनों कलर के पोहे को तिरंगे की तरह सजाकर परोसें. तिरंगे के चक्र के लिए प्याज को गोल-गोल काटकर प्लेट में सजा सकते हैं. तिरंगा बर्फी की इस रेसिपी के साथ सेलिब्रेट करें रिपब्लिक डे.