Healthy Recipe : कच्चे केले लगते हैं अच्छे, तो बनाएं कच्चे केले की चटपटी चाट

बारिश के दिनों में अक्सर चाट-पकौड़े खाने का मन करता है। यदि आपका भी आलू, प्याज से बने पकौड़े की बजाय कुछ अलग, टेस्टी और हेल्दी खाने का मन कर रहा है, तो घर पर बनाएं कच्चे केले की चाट। जानें, इसकी रेसिपी...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 14, 2019 5:49 PM IST

कच्चे केले की सब्जी, भरता, चिप्स आप खूब बनाती होंगी, पर क्या कभी भी आपने कच्चे केले से बनी चाट खाने का आनंद लिया है? हो सकता है आपने कभी भी कच्चे केले की चाट (raw banana chaat recipe) नहीं खाई हो, तो हम आपको इसकी रेसिपी (raw banana chaat recipe) बताते हैं। कच्चे केले सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं। जब भी पेट में कोई समस्या होती है, तो कच्चे केले खाना फायदेमंद होता है। वैसे भी बारिश के दिनों में अक्सर चाट-पकौड़े खाने का मन करता है। यदि आपका भी आलू, प्याज से बने पकौड़े की बजाय कुछ अलग, टेस्टी और हेल्दी खाने का मन कर रहा है, तो घर पर बनाएं कच्चे केले की चाट। जानें, इसकी रेसिपी...

कच्चे केले की चाट बनाने के लिए आपको चाहिए

2-3 - कच्चे केले

1 से 2 - उबले आलू

1 छोटी चम्मच - हरी मिर्च पेस्‍ट

1 छोटी चम्मच - अमचूर पाउडर

1 छोटी चम्मच - रेड चिली फ्लेक्स

बेसन

तेल

1 कप - दही

Healthy Recipe : साबूदाना पसंद है तो बनाएं ”आलू साबूदाना टिक्की”, ये है इसकी रेसिपी

1/2 चम्मच - जीरा पाउडर

1/2 चम्मच - चाट मसाला

1/2 चम्मच - लाल मिर्च पाउडर

प्याज- 1 कटा हुआ

सेव- 1/2 कप

हरी और मीठी लाल चटनी

धनिया पत्ती गार्निश के लिए

नमक- स्वादानुसार

यूं बनाएं कच्चे केले की चाट

कच्चे केले को छील लें। इसे कद्दकस करके अलग बर्तन में रख दें। उबले हुए आलू के छिलके हटा लें। इन्हें मसलते हुए केले में मिला दें। अब इसमें हरी मिर्च पेस्ट, अमचूर, प्‍याज, रेड चिली फ्लेक्स, नमक आदि डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इस मिश्रण में बेसन भी डाल दें और फिर से मिक्स कर दें।

अब इससे टिक्की का आकार दे दें। कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो एक बार में तीन-चार डालते हुए तलती जाएं। क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।

जब गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसे प्लेट में निकाल दें। इसी तरह सभी टिक्कियों को तल लें। सर्विंग बाउल या प्लेट में रखकर ऊपर से दही, जीरा एवं लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, सेव, हरी और लाल मीठी चटनी, धनिया पत्ती काटकर डाल दें। तैयार है कच्चे केले की चाट। इसे घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकती हैं।