रक्षाबंधन पर बनाएं 5 स्वीट हेल्दी रेसिपी

इस रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधने के बाद इन पांच हेल्दी रेसिपी (Rakshabandhan Recipes) को जरूर खिलाएं. ये स्पेशल रक्षाबंधन हेल्दी रेसिपी घर पर आसनी से बनायी जा सकती है. हेल्दी-टेस्टी व स्वीट हेल्दी रेसिपी आपके भाई को रक्षाबंधन पर बहुत पसंद आएंगी.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 12, 2019 7:57 PM IST

राखी का त्योहार इस बार 15 अगस्त 2019 को मनाया जायेगा. इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास है, क्योंकि यह स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ रहा है. भाई-बहन का यह त्योहार भारतीय सेना के लिए भी खास है. क्योंकि इस दिन पूरे भारत से लोग सेना के लिए राखी भेजते हैं. रक्षाबंधन के त्योहार में बहन भाई को राखी बांधने के साथ मिठाई और पकवान भी खिलाती है. इस रक्षाबंधन में अपने भाई के लिए 5 स्वीट (Rakshabandhan Recipes) आप बना सकती है. इन पांच स्वीट की खास बात यह है कि ये हेल्थ के लिए भी लाभदायक हैं. आइए जानते हैं पांच ऐसी ही हेल्दी रेसिपी (Rakshabandhan Recipes) जो स्वीट होे के साथ हेल्दी भी हैं.

Rakshabandhan Recipes 2019 Make these 5 sweet healthy recipes on Raksha Bandhan in Hindi

मखाना खीर

भारतीय खान-पान में खीर का खास महत्व है. मखाना के फायदे के बारे में आप सभी अवगत भी हैं. मखाना बड़े से लेकर बच्चों तक को पसंद आता है. मखाना की खीर टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है. तो देर किस बात की इस बार रक्षाबंधन में अपने भाई को राखी बांधने के साथ मखाने की खीर जरूर खिलाएं.

घेवर

उत्तर भारत में बनने वाली यह मिठाई पूरे भारत में अपने स्वाद के लिए जानी जाती है. घेवर में घी और दूध का उपयोग किया जाता है. हेल्द की नजर से देखें तो ये दोनों ही चीजें लाभदायक होती है. बाजार से घेवर खरीदने की जगह इसे घर पर ही बनाएं. अपने भाई को अपने हाथों से बने घेवर का स्वाद जरूर चखाएं.

फिरनी

भारत में ईद और रक्षाबंधन और ईद थोड़ा आगे पीछे ही आते हैं. फिरनी वैसे तो ईद की खास मिठाई है. लेकिन इसका सेवन रक्षाबंधन में हेल्दी मिठाई के तौर पर किया जा सकता है. रक्षाबंधन में अपने भाई को बादाम फिरनी का टेस्ट जरूर दें. यह हेल्दी होने का टेस्टी भी होती है.

बेसन के लड्डू

भारत में सबसे ज्यादा पंसद किया जाने वाला लड्डू बेसन का लड्डू है. अगर आप भी इसे पसंद करती हैं तो इसे इस रक्षाबंधन पर जरूर बनाएं. बेसन का लड्डू सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इस लड्डू को आप कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं. बेसन लड्डू के साथ बेसन बरफी भी बना सकती है. बेसन लड्डू में ड्राई फ्रूट मिलाकर इसे और ज्यादा हेल्दी बनाया जा सकता है.

काजू कतली

सेहत की नजर से देखें तो काजू का अपना एक स्थान है. काजू खाने के कई सेहत लाभ हैं. भाई की कलाई में राखी बांधने के साथ काजू कतली जरूर खिलाएं. हेल्दी औ टेस्टी मिठाई के लिए इस घर पर ही बनाएं. घर पर बनी मिठाई रक्षाबंधन पर आपको विशेष सुख देती है.

इन पांच रक्षाबंधन हेल्दी रेसिपी (Rakshabandhan Recipes) को घर पर ही बनाएं. घर पर बनाने से रिश्ते में मिठास के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होगीं।

रक्षाबंधन पर यूं बनाएं आलू दम.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source