
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 8, 2019 6:07 PM IST
रक्षाबंधन स्पेशल स्वीट डिश बादाम फिरनी। © Shutterstock
किसी भी पर्व-त्योहार में मीठा होना जरूरी है वरना उत्सव फीका लगता है। त्योहार की बात कर रहे हैं, तो राखी भी आने ही वाली है। भाई-बहन का रिश्ता भी मिठास और थोड़ी बहुत नोंक-झोंक से भरा होता है। राखी पर हर भाई अपनी बहन को कोई ना कोई तोहफा देता है, तो वहीं बहनें भी अपने प्यारे भाई का मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई खरीदती हैं। कुछ बहनें तो घर पर ही स्पेशल स्वीट डिशेज बनाती हैं। मौनसून के इस सीजन में बाहर की मीठाई खाने से बचना चाहती हैं, तो आप घर पर भी अपने भाई और पूरे परिवार के लिए कुछ टेस्टी स्वीट डिश तैयार कर सकती हैं। त्योहार पर खीर और मीठी डिश खाने में बहुत टेस्टी (Rakshabandhan Recipes 2019) लगती है। खीर बनाना है तो आप बनाएं केसर पिस्ता खीर और बादाम की फिरनी। राखी के लिए ये दोनों अच्छे विकल्प (Rakshabandhan Recipes 2019) हैं। बादाम फिरनी और केसर पिस्ता खीर बनाना आसान है। राखी में भाई के साथ-साथ अपने पूरे परिवार और फ्रेंड्स का इससे मुंह मीठा करा सकते हैं।
चावल का आटा – 1 कप (थोड़ा मोटा पिसा हुआ)
दूध – 4 कप
पानी – 2 कप
चीनी – 3 बड़े चम्मच
घी – 1 बड़ा चम्मच
बादाम – 2 छोटे चम्मच
काजू – 2 छोटे चम्मच
पिस्ता – 1 छोटा चम्मच
इलायची– 4
सबसे पहले पैन में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें पिसे हुए चावल डालें (Rakshabandhan special Badam Phirni) और चलाते हुए 7-8 मिनट तक भून लें। आटा भुन जाने पर उसमें इलायची के दाने निकाल कर डालें और चलाएं। इसके बाद आटे में पानी और दूध मिलाएं और इस तरीके से चलाएं जिससे आटा पूरी तरीके से घुल जाए। अब पैन में चीनी और बादाम मिला दें और मीडियम आंच पर चलाते हुए पकाएं। आटे का घोल जब गाढ़ा हो जाए और तली में बैठने लगे, तो आंच बंद कर दें। कटे हुए काजू और पिश्ता से गार्निश करके आपनी फैमिली और फ्रेंड्स को ठंडा करके सर्व करें।
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं केसर पिस्ता खीर। © Shutterstock
केसर पिस्ता खीर खाने में बहुत ही स्वादिष्ट (Rakshabandhan special Kesar pista Kheer) होती है। वहीं इसे बनाना भी बहुत ही आसान होता है। इसे आप बनाकर अपने भाई को राखी के दिन खुश कर सकते हैं।
घी - आधा कप
बासमती चावल - 1 कप
दूध - आधा लीटर
इलायची - 3-4
केसर - 1 चुटकी
पिस्ता - 8-10
चीनी - 2 कप
एक गहरे पैन में घी डाल कर गर्म करें। अब उसमें चावल डालें और हल्का भूरा होने तक फ्राई करें। अब एक दूसरे पैन में दूध डालें और आंच को मध्यम कर दें। दूध को लगातार चलाती रहें, जिससे वह तले से चिपके नहीं। फिर दूध में इलायची मिलाएं। उसके बाद अब दूध में केसर और कुटा हुआ पिस्ता मिलाएं। अब दूध में चावल मिलाएं और उसे उबाल लें। जब चावल पूरी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें। केसर पिस्ता खीर तैयार है। इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें और भाई का मुंह मीठा कराएं।