
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 4, 2019 3:37 PM IST
पोहा कटलेट बनाने की रेसिपी। Shutterstock.
पोहे से आप कई टेस्टी रेसिपी बनाती होंगी, पर क्या कभी पोहे से बना पोहा कटलेट (poha cutlet recipe) खाने का मजा लिया है? जी हां, आप पोहे से भी कटलेट बना सकती हैं। पोहा कटलेट रेसिपी को बनाना है बेहद ही आसान। जिनका वजन अधिक है, वो भी इसे बेहिचक खा सकते हैं। इससे वजन नहीं बढ़ेगा क्योंकि यह हेल्दी और लो कैलोरी स्नैक्स है। नाश्ते में स्नैक्स के तौर पर पोहा कटलेट्स (poha cutlet recipe) बनाना चाहती हैं, तो जानें इस हेल्दी रेसिपीको बनाने का तरीका...
पोहा- एक कप
मैदा- 2 चम्मच
आलू तीन उबले हुए
तेल- दो कप
राई- 1/2 चम्मच
प्याज एक- कटा हुआ
Healthy Recipe : बेबी कॉर्न पसंद है तो बनाएं बेबी कॉर्न पनीर, ये है इसकी रेसिपी
लाल मिर्च पाउडर- चम्मच
हरी मिर्च- दो बारीक कटी हुई
हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार और काजू 6-7, नींबू का रस,धनिया पत्ती भी लें।
पोहे को पानी में अच्छी तरह से साफ कर लें। अब एक पैन को गैस पर चढ़ाकर उसमें तैल डालें और अच्छी तरह से गर्म कर लें। इसमें राई, प्याज और मैदा डालकर एक से दो मिनट के लिए फ्राई करें। जब भुन जाए, तो इसमें लाल मिर्च व हल्दी पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। अच्छी तरह से चलाने बाद इस सामग्री को एक कटोरे में निकाल दें। अब इसमें पोहा, नमक, धनिया पत्ती, कटे काजू और नींबू का रस मिक्स करें। इस मिश्रण को कटलेट का शेप दें। कड़ाही में तेल गर्म करके इन कटलेट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। जब कटलेट गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो प्लेट में निकाल लें। इसे गरमा-गर्म टोमैटो सॉस के साथ खाने का मजा लें।