Healthy Recipe for Kids : बच्चों के लिए बनाएं मीठी-खट्टी पाइनएप्पल जैम, जानें रेसिपी

बाजार में उपलब्ध पाइनएप्‍पल (pineapple jam recipe) जैम महंगा भी होता है और क्वालिटी का भी पता नहीं होता। ऐसे में आप बच्चों के लिए घर पर किस तरह से पाइनएप्पल जैम बना सकती हैं, जानें यहां...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 15, 2019 4:24 PM IST

अनानास यानी पाइनएप्पल खाने में अक्सर बच्चे नखरे दिखाते हैं। अधिकतर बच्चे फ्रूट जैम खाना पसंद करते हैं, तो क्यों नहीं आप घर पर ही अनानास से जैम बनाएं। यह जैम बहुत ही हेल्दी और टेस्टी होता है। हालांकि, कुछ बच्चों को मिक्स फ्रूट जैम अधिक अच्छा लगता है। फिर भी बच्चों का मूड कब खाने-पीने में बदल जाए, क्या पता। तो आप बिना यह सोचे कि आपका बच्चा पाइनएप्पल जैम (pineapple jam) खाएगा या नहीं, आप एक बार इसे बनाकर जरूर देखें। बाजार में उपलब्ध पाइनएप्‍पल (pineapple jam recipe) जैम महंगा भी होता है और क्वालिटी का भी पता नहीं होता। ऐसे में आप इसे घर पर ही बनाएं। जानें, बच्चों के लिए घर पर किस तरह से पाइनएप्पल जैम (pineapple jam recipe) बना सकती हैं।

पाइनएप्पल जैम बनाने के लिए आपको चाहिए

अनानास - 1 केजी

चीनी - 5 कप

नींबू - 2

Healthy Recipe for Kids : बच्चों के लिए बनाएं स्ट्रॉबेरी जैम, जानें इसकी रेसिपी

दालचीनी - 1-2 टुकड़े

जायफल - 1/4 छोटी चम्मच

यलो फूड कलर- आवश्यकतानुसार

पाइनएप्पल जैम यूं बनाएं 

अनानास को छीलकर काट लें। इसे मिक्‍सी में डालकर (how to make pineapple jam) उसमें आधा कप पानी डालें। इसे ग्राइंड कर महीन पेस्‍ट बना लें। इस पेस्ट को एक बाउल निकाल दें। अब एक पैन को गैस पर चढ़ाएं। इसमें अनानास से तैयार इस पेस्ट को डालें। लगभग 10-15 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से चलाएं। 10 मिनट और पकाएं। दालचीनी और जायफल का पाउडर बना लें। इसे जैम में डालकर मिलाएं। अब इसमें खाने वाला रंग (पीला) मिलाएं। एक मिनट चलाने के बाद नींबू का रस डाल दें। पेस्ट जब गाढ़ा हो जाए, तो समझ लें कि स्वादिष्ट और हेल्दी पाइनएप्‍पल जैम तैयार है। इसे किसी एयर टाइट कंटेनर या जार में डालकर फ्रिज में भी रख दें। बच्चों को यह जैम पराठा या ब्रेड पर लगाकर खाने के लिए दें।

Healthy Recipe for Kids : बच्चों के लिए बनाएं गुलकंद जैम, जानें इसकी रेसिपी