
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 27, 2019 11:15 AM IST
घर पर बनाएं पनीर रोल, जानें इसकी रेसिपी। © Shutterstock
आजकल जिसे दोखो वह जंक फूड खाने का शौकीन हो गया है। खासकर, बच्चों को तो जब मिल जाए, वह घर के बने खाने को पूछेंगे भी नहीं। हर दिन और बार-बार बाहर का खाना खाने से आपको कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। मोटापा इसकी एक मुख्य वजह है। बच्चे अक्सर, बाहर वेज या नॉनवेज रोल खाना (paneer roll recipe) पसंद करते हैं। अब रोज तो बाहर का बना रोल खिला नहीं सकते तो आप खुद से घर पर ही टेस्टी व हेल्दी रोल बना कर उन्हें दे सकती हैं।
बच्चों को पनीर भी खाना अच्छा लगता है। पनीर हेल्दी भी होता है, तो क्यों ना आप उनके लिए पनीर रोल (paneer roll recipe) बनाएं। यह डिश हेल्दी और पौष्टिक इसलिए भी है, क्योंकि इसमें पनीर के साथ चीज, प्याज, अवजाइन भी डली होगी। पनीर की मात्रा अधिक होने के कारण इसे बच्चे बड़े चाव से स्कूल में ले जाना पसंदे करेंगे। तो जानें, यमी पनीर रोल बनाने की रेसिपी क्या है...
लाल, हरा, पीला शिमला मिर्च- एक कप बारिक कटा हुआ
प्याज- एक बारिक कटा हुआ
धनिया- बारिक कटा हुआ
कॉटेज चीज स्ट्रिप- एक कप
चिल्ली फ्लेक्स -एक चम्मच
तेल आवश्यकतानुसार
अजवाइन- एक छोटा चम्मच
गेहूं का आटा- एक कप
ऑलिव ऑयल- जरूरत के अनुसार
नमक - स्वादानुसार
एक नॉन स्टिक पैन गर्म करें। इसमें थोड़ा से तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो पैन में अजवाइन और शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर तक फ्राई करें। इसके बाद इसमें चिल्ली फ्लेक्स, कॉटेज चीज डालकर भूनें। अब हल्का सा नमक डालें और थोड़ी देर तक पकाएं। इसके बाद जब भरावन तैयार हो जाए तो इसे गैस से निकाल कर अलग रख लें।
रोल बनाने के लिए गेहूं के आटे को गूंद कर छोटी-छोटी लोई बना लें। लोई की मदद से रोटी बना लें। इस रोटी को तवे पर दोनों तरफ से पकाएं। इस पर हल्का बटर या तेल भी डाल सकती हैं, ताकि सॉफ्ट रहे। इसके बाद एक प्लेट में रखकर भरावन की सामग्री बनाई गई रोटी में रखकर धीरे-धीरे रोल करें। यमी और हेल्दी पनीर रोल तैयार है। इसे धनिए की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
Healthy Recipe : हेल्दी स्नैक्स है राइस ऑमलेट, जानें बनाने का तरीका