hamburger icon
A
Read in English

Healthy Snacks for Kids : बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी-टेस्टी पनीर रोल, जानें बनाने की विधि यहां

पनीर रोल एक ऐसी रेसिपी (recipe of paneer roll) है, जिसमें पनीर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में बच्चों को प्रॉपर कैल्शियम की खुराक भी मिलती रहेगी। आप इस रेसिपी को बच्चे को लंच में पैक करके भी दे सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 7, 2020 7:02 PM IST

रोल चाहे भेज हो या नॉनवेज, हर किसी को खाना अच्छा लगता है। बच्चे तो इसे बड़े चाव से खाते हैं। जो लोग शाकाहारी होते हैं, वो अक्सर बाहर के बने वेजीटेरियन रोल्स को खाने से बचते हैं। कुछ लोगों को तो स्वाद ही नहीं भाता, तो कुछ हाइजीन के कारण बाहर का नहीं खाते। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप घर पर ही खुद से वेजीटेरियन पनीर रोल (paneer roll recipe) बनाना सीख लें। हर दिन बाहर का खाना सेहत के लिए भी ठीक नहीं होता। यदि आप चाहती हैं कि बच्चे पौष्टिक खाकर स्वस्थ रहें, तो आप बनाएं पनीर रोल (paneer roll recipe)।

पनीर रोल एक ऐसी रेसिपी (recipe of paneer roll) है, जिसमें पनीर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में बच्चों को प्रॉपर कैल्शियम की खुराक भी मिलती रहेगी। आप इस रेसिपी को बच्चे को लंच में पैक करके भी दे सकती हैं। बच्चों को पनीर खाना काफी पसंद होता है, तो वो इस हेल्दी व टेस्टी रेसिपी को झटपट खा लेंगे। जानें, पनीर रोल बनाने की विधि (how to make paneer roll at home) के बारे में...

स्टफिंग करने के लिए आपको चाहिए

पनीर रोल में स्टफिंग करने के लिए आपको चाहिए लाल, हरा और पीला शिमला मिर्च, एक प्याज, हरा धनिया, एक कप कॉटेज चीज स्ट्रिप, एक चम्मच चिल्ली फ्लेक्स, तेल आवश्यकतानुसार, एक छोटा चम्मच अजवाइन। शिमला मिर्च, धनिया पत्ती और प्याज को बारीक काट लें।

Healthy Recipe : बर्थडे के लिए खुद से कुकर में बनाएं चॉकलेट केक, जानें बनाने की रेसिपी

पनीर रोल बनाने के लिए

गेहूं का आटा (1 कप), 1/2 चम्मच ऑलिव ऑयल और नमक स्वादानुसार।

पनीर रोल बनाने की रेसिपी

एक नॉन स्टिक पैन गर्म करें। इसमें थोड़ा से तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो पैन में अजवाइन और शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर तक फ्राई करें। इसके बाद इसमें चिल्ली फ्लेक्स, कॉटेज चीज डालकर भूनें। अब हल्का सा नमक डालें और थोड़ी देर तक पकाएं। इसके बाद जब भरावन तैयार हो जाए तो इसे गैस से निकाल कर अलग रख लें।

रोल बनाने के लिए गेहूं के आटे को गूंद कर छोटी-छोटी लोई बना लें। लोई की मदद से रोटी बना लें। इस रोटी को तवे पर दोनों तरफ से पकाएं। इस पर हल्का बटर या तेल भी डाल सकती हैं, ताकि सॉफ्ट रहे। इसके बाद एक प्लेट में रखकर भरावन की सामग्री बनाई गई रोटी में रखकर धीरे-धीरे रोल करें। यमी और हेल्दी पनीर रोल तैयार है। इसे धनिए की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।