Healthy Recipe : अब खाएं पनीर से बनी खीर, जानें इसकी रेसिपी यहां

पनीर खीर एक आसान स्वीट रेसिपी है, जिसे आप 15-20 मिनट में तैयार कर सकते हैं। जानें, पनीर खीर (paneer kheer recipe) बनाने के लिए क्या चाहिए और इसकी रेसिपी क्या है…

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 22, 2020 3:29 PM IST

चावल की खीर तो आप हर पर्व-त्योहार या फिर नॉर्मल दिनों में बनाकर खाते होंगे, कभी पनीर की खीर खाकर देखिए, आपको जरूर पसंद आएगा। जी हां, पनीर से भी खीर बनाई जा सकती है। यह भी चावल की खीर की ही तरह स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होती है। पनीर खीर एक आसान स्वीट रेसिपी है, जिसे आप 15-20 मिनट में तैयार कर सकते हैं। जानें, पनीर खीर (paneer kheer recipe) बनाने के लिए क्या चाहिए और इसकी रेसिपी क्या है…

पनीर खीर बनाने के लिए आपको चाहिए

फुल क्रीम दूध - 1 लीटर

पनीर-  150 ग्राम

इलाइची पाउडर - स्वादानुसार

चीनी- 100 ग्राम

Apple Halwa Recipe in Hindi : पौष्टिक सेब का हलवा बनाने की रेसिपी

केसर - 2 चुटकी

बादाम- 10

पिस्ता- 10-15

किशमिश - 10-15

पनीर खीर बनाने की रेसिपी (paneer kheer recipe)

1 दूध को एक भगोने में निकालकर गर्म करें। दूध को उबालें और थोड़ा गाढ़ा कर लें। पनीर को स्मैश कर दें। उसे दूध में डालकर 2 मिनट तक पकाएं। अब चीनी और केसर डालकर चलाएं।

2 अब कटी हुई बादाम, पिस्ता और किशमिश भी डाल दें। चालते हुए इलाइची पाउडर भी डाल दें। 1-2 मिनट तक पका कर आंच से उतार दें।

3 जब ठंढा हो जाए, तो पनीर से बनी इस खीर को छोटी-छोटी कटोरी में निकाल दें। इसे आप फ्रिज में भी रख सकते हैं। इसे खाने का मजा लें। बच्चों के लिए यह बहुत हेल्दी खीर है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source