... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 9, 2019 6:10 PM IST
बच्चों के लिए बनाएं घर पर अमेरिकन पैनकेक। © Shutterstock.
बच्चे हमेशा कुछ नया और टेस्टी खाना चाहते हैं। खासकर, नाश्ते में कुछ उनका फेवरेट हो तो वो पूरा नाश्ता जल्दी से चट कर जाते हैं। बच्चों को केक, पेस्ट्रीज भी बहुत अच्छा लगता है। आप चाहें तो घर पर उनके लिए चॉकलेट केक नहीं बल्कि पैनकेक (american pancake recipe) बना सकती है। आप बनाएं अमेरिकन पैनकेक (american pancake recipe) जो बनती भी जल्दी है और सेहत के साथ स्वाद में भी जबरदस्त है। जानें, अमेरिकन पैनकेक बनाने की रेसिपी...
350 ग्राम -मैदा
100 ग्राम -चीनी
एक चुटकी- नमक
6 -अंडे
केक खाना पसंद है तो बनाएं बनाना केक, ये रही इसकी रेसिपी
350 मिली - दूध
60 मिली मक्खन- पिघला हुआ
मेपल सिरप
शहद
मक्खन या चॉकलेट सिरप सर्व करने के लिए
- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, चीनी और नमक को एक साथ मिलाएं। इसे अलग रख दें।
- दूसरे बाउल में अंडों को फेंटें और धीरे-धीरे इसमें दूध मिलाती जाएं।
- अंडे-दूध के इस मिश्रण को मैदा, चीनी व नमक वाले कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- इस मिश्रण में पिघला हुआ मक्खन डालें और एक घंटे के लिए अलग रख दें।
-अब इस मिश्रण को एक बड़े चम्मच में भरें और पैन पर फैलाएं। इसे दोनों तरफ से तब तक सेंकें, जब तक कि सुनहरा भूरा न हो जाए।
- पैन से निकालकर इस पर मेपल सिरप, शहद, मक्खन या फिर चॉकलेट सिरप डालकर गरमा गर्म सर्व करें। इसके ऊपर फलों को भी काटकर डाल सकती हैं।
Healthy Recipe : बर्थडे के लिए खुद से कुकर में बनाएं चॉकलेट केक, जानें बनाने की रेसिपी