Pan Pizza : बच्चों के लिए घर पर बनाएं पिज्जा, जानें पैन पिज्जा की रेसिपी

बच्चों को पिज्जा पसंद है, तो आप घर पर ही उनके लिए पैन पिज्जा बना सकती हैं। तो चलिए, पैन पिज्जा (Pan Pizza) बनाने की रेसिपी जानते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 12, 2019 4:06 PM IST

पिज्जा आजकल सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी खाना अच्छा लगता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले पिज्जा महंगे होते हैं, जिसे हर सप्ताह या महीने खाना आपकी बजट पर भारी पड़ सकता है। अब बच्चे ने एक बार पिज्जा फूड कोर्ट देख ली तो वो कहां मानने वाले। उनकी जिद के आगे आपको उन्हें पिज्जा (Pan Pizza) खिलाना ही पड़ता है। क्यों नहीं आप घर पर ही पिज्जा बनाने की रेसिपी (Pan Pizza) जान लें। यह बाजार के मुकाबले सस्ता भी पड़ेगा और हेल्दी व हाइजीनिक भी होगा।

बार-बार बाहर का पिज्जा खाना (Pan Pizza Recipe) सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए हम आपको हेल्दी पिज्जा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बिल्कुल आराम से घर पर आप अपने बच्चों के लिए बना सकती हैं। खास बात यह भी है कि इसे बनाने के लिए ओवन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह पैन में बन सकता है। तो चलिए, पैन पिज्जा (Pan Pizza) बनाने की रेसिपी और तरीका जानते हैं...

पिज्जा बनाने के लिए आपको चाहिए

मैदा- 2 कप

ऑलिव ऑयल- 2 चम्मच

इन्सटेंट यीस्ट- 1 छोटा चम्मच

चीनी – 1 छोटा चम्मच

नमक- स्वादानुसार

टॉपिंग के लिए

पिज्जा सॉस- आधा कप

शिमला मिर्च- 1

बेबी कॉर्न- 3

मोजेरेला चीज

आधा कप

ओरेगेनो- ½ छोटे चम्मच

यूं बनाएं तवे पर पिज्जा

- एक पैन में मैदा लें। उसमें इन्सटेंट यीस्ट, ऑलिव ऑयल, नमक और चीनी डालकर मिलाएं। गुनगुने पानी की मदद से गूंदे। मसल कर चिकना होने तक गूंदें। फिर उसे 2 घंटे के लिए तेल लगाकर किसी बर्तन में रख दें। इतनी देर में आटा फूल कर पिज्जा बेस के लिए तैयार हो जाएगा।

- पिज्जा के लिए टॉपिंग तैयार करने के लिए शिमला मिर्च को लंबा-लंबा काट लें। बेबी कॉर्न को गोलाई में काटें। फिर सब्जियों को तवे पर डालकर थोड़ी नर्म कर लें।

- पिज्जा बेस बनाने के लिए आटे की लोई बनाएं। सूखे मैदे की मदद से 10-12 इंच के साइज में बेलें। अब नॉनस्टिक पैन गर्म करें। उस पर थोड़ा ऑयल लगाकर पिज्जा बेस को ब्राउन होने तक धीमी आंच पर सेकें। जब सिक जाए तो पिज्जा के ऊपर टॉपिंग करें। सबसे पहले पिज्जा पर सॉस की पतली लेयर लगाएं और फिर सब्जियां डाल दें। फिर एक मोजेरेला चीज की लेयर डालें।

- पिज्जा को 5-6 मिनट के लिए धीमी गैस पर ढंक कर रख दें। पिज्जा बेस को ब्राउन होने और चीज मेल्ट होने तक पिज्जा को सिकने दें। हेल्दी और टेस्टी पिज्जा तैयार है। बच्चों को जरूर गरमा गर्म पिज्जा पसंद आएगा।

दम आलू बनाने के रेसिपी

रक्षाबंधन स्पेशल स्वीट डिश

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source