Healthy Recipe : मानसून का मजा दोगुना करने के लिए बनाएं पालक कबाब, जानें इसे बनाने का तरीका

मौनसून का मजा दोगुना बढ़ाना चाहते हैं, तो बनाएं घर पर पालक के कबाब। इस मौसम में पालक कबाब बनाना परफेक्ट विकल्प होगा। गर्मागर्म पालक कबाब का मजा आप अपने परिवार के साथ बैठकर चाय या हरी चटनी के साथ ले सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 18, 2019 12:41 PM IST

मानसून का सीजन है। ऐसे में कुछ न कुछ चटपटा या फिर तीखा खाने का मन करता है लेकिन बाहर के चाट-पकौड़े खाने से बेहतर है कि आप घर पर ही कुछ हेल्दी बनाएं। प्याज के पकौड़े तो आप खाते ही होंगे, इसे बनाना भी है बेहद आसान। एक आसान सी रेसिपी हम आपको बताते हैं। ये रेसिपी है पालक के कबाब (palak kabab)। आप पालक के पकौड़े भी खाते होंगे, लेकिन अब पालक के कबाब खाकर देखें, इसका कोई जवाब नहीं। पालक के कबाब बनाना बहुत आसान है। यह काफी हेल्दी स्नैक्स है। स्वादिष्ट इतना कि मानसून का मजा दोगुना बढ़ जाएगा। मौनसून में पालक कबाब (palak kabab) बनाना परफेक्ट विकल्प होगा। इसे आप गर्मागर्म अपने परिवार के साथ चाय या हरी चटनी के साथ खाते हुए बारिश का आनंद उठा सकते हैं।

पालक कबाब बनाने के लिए सामग्री

पालक- 500 ग्राम

बेसन- 150 ग्राम

मूंगफली- 200 ग्राम (कुटी हुई)

ताजी धनिया पत्ती

हरी मिर्च - 5

नमक स्वादानुसार

चाट मसाला पाउडर -1 चम्मच

गर्म मसाला पाउडर- 1 चम्मच

उबला हुआ आलू- 3

प्याज- 3

तेल- डेढ़ कप

यूं बनाएं पालक कबाब

पालक को अच्छी तरह से पाने से साफ कर (Recipe of palak kabab) लें। अब इसे ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें। उबले हुए आलू को छीलकर उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब मैश किए हुए आलू में पालक का पेस्ट, नमक, धनिया पत्ता, बेसन, मूंगफली, गर्म मसाला पाउडर, चाट मसाला और बारीक कटा प्याज डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब बनाएं। सभी को 20 मिनट के लिए अलग रख दें। अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो तैयार कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई करें। प्लेट में सभी तले हुए कबाब को रखते जाएं। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म कबाब को परिवार के साथ बैठकर बारिश का लुत्फ उठाते हैं, खाएं।

Pan Pizza : बच्चों के लिए घर पर बनाएं पिज्जा, जानें पैन पिज्जा की रेसिपी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source