... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
नवरात्रि में हेल्दी स्नैकिंग के तौर पर आजमा सकते हैं यह डिश। बनाएं पैन कुक्ड रॉ बनाना कटलेट्स।
कच्चे केले बेहद पौष्टिक होते हैं और यह फाइबर, बीटा-कैरोटिन, कैल्शियम, विटामिन ए और सी का भी एक अच्छा स्रोत है। ग्लूटन फ्री इस फल का उपयोग आप कई तरह के व्यंजनों को बनाने में कर सकते हैं। दमन में स्थित होटल द देल्तीं के सीनियर शेफ विजेश मोदी ने एक शाकाहार व्यंजन का जिक्र किया है, जो न केवल नवरात्रि (Navratri Recipe) में व्रत के दौरान उपयुक्त है, बल्कि रोजमर्रा के भोजन में भी इसे खाया जा सकता है। इस रेसिपी (Navratri Recipe) का नाम है ''पैन कुक्ड रॉ बनाना (कच्चा केला) कटलेट्स''।
2 छोटे कच्चे केले
2 मध्यम आकार के आलू
1/4 कप कसावे का आटा
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
Navratri Recipe : इस बार जरूर बनाएं ये 3 स्पेशल नवरात्रि व्रत रेसिपी
1 टीस्पून पुदीने के सुखे पत्ते
हिमालयन सॉल्ट (सेंधा नमक)
3 टेबलस्पून तेल
1. सबसे पहले केले और आलू को प्रेशर कूकर में डाल दें। इसके बाद इन्हें तीन सीटी लगने या दस मिनट तक पका लें। इस प्रक्रिया में हड़बड़ी बिल्कुल न करें, क्योंकि हमारा मकसद इन्हें ऐसे पकाना है, जिससे कि ये बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएं और इन्हें अच्छे से मैश किया जा सके।
2. इसके बाद इन्हें कूकर के गर्म पानी से निकाल लें। कुछ देर तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद आलू और केले के छिलके को छील लें और इन्हें एक-एक कर किसी बड़े बर्तन में डालते जाएं।
3. इसके बाद उबले आलू और केले को चम्मच या पोटैटो मैशर से मसल लें।
4. इसके बाद इसमें ऊपर लिखे सभी मसालों को बारी-बारी से डालते जाएं और कसावे के आटे को मिलाएं। सबको मिलाकर एक अच्छा मिश्रण तैयार कर लें।
Navratri Recipes : नवरात्रि में बनाएं ये दो स्पेशल रेसिपी, रहेंगे ऊर्जा से भरपूर
5. इस प्रक्रिया के बाद अपनी हथेलियों को चिकना कर लें। इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर टिक्की के आकार का बना लें।
6. अब पैन को गैस पर चढ़ाकर उसमें तेल डाल लें और तेल के गर्म होने के बाद उनमें एक-एक कर इन टिक्कियों को रख दें।
7. धीमी आंच पर इन्हें 8-10 मिनट तक पकाएं और इसके बाद इन्हें पलट दें। फिर हल्के सुनहरे होने तक पकाएं। दोनों साइड से अच्छे से पक जाने के बाद इन्हें एक प्लेट पर निकाल लें। फलाहारी हरी चटनी के साथ इन्हें गरमा गर्म परोसें।