
Also Read
यूं बनाएं साबुदाना खीर। © Shutterstock
नवरात्रि 2019 (vavratri 2019) का पावन त्योहार कल से शुरू हो रहा है। इसके लिए आज से ही लोग नवरात्रि की तैयारियों में जुट गए हैं। नवरात्रि में जो लोग पूरे नौ दिनों का व्रत रखते हैं, वो हेल्दी और पौष्टिक नवरात्रि रेसिपी (Navratri Recipe) बनाते हैं। इस पूरे 9 दोनों तक सात्विक भोजन (व्रत का खाना) खाने का रिवाज है। पूरे नवरात्रि में प्याज, लहसुन, तेल-मसाले का सेवन नहीं किया जाता है। चीनी, फल, दूध, सेखे मेवे (Dry fruits) लोग खाते हैं। ऐसे में आप हेल्दी और स्वीट नवरात्रि रेसिपी बनाकर व्रत वाले दिन खा सकते हैं। जानें, नवरात्रि पर कौन सी हेल्दी रेसिपी आप झटपट बनाकर खा सकते हैं। ये कुछ ऐसी रेसिपी (Navratri Recipe) हैं, जो आपको इन नौ दिनों भरपूर ऊर्जा भी देंगी और शारीरिक कमजोरी भी महसूस नहीं होगी।
नवरात्रि रेसिपी के लिए आप लौकी की बर्फी भी बना सकते हैं। हालांकि, इस सब्जी को बहुत से लोग पसंद नहीं करते, लेकिन इसकी बर्फी बनाकर देखें। आपको जरूर स्वादिष्ट लगेगी। नवरात्रि के साथ-साथ आप दीपावली या अन्य किसी भी त्योहार पर इसे बना सकते हैं। इसे बनाना भी है बेहद आसान और स्वास्थ्य के लिहाज से तो लौकी हेल्दी होती ही है। तो चलिए जानते हैं, लैकी की बर्फी बनाने की रेसिपी (Lauki ki Barfi recipe)–
Kuttu Flour Benefits : नवरात्रि में खूब होता है कुट्टू के आटे का सेवन, जानें इसके फायदे
नवरात्रि पर बनाएं लौकी की हेल्दी बर्फी। © Shutterstock
लौकी – 1 केजी
खोवा – 250 ग्राम
चीनी – 200 ग्राम
काजू, किशमिश, पिस्ता, बादाम- आवश्यकतानुसार
नारियल - कद्दूकस किया हुआ
इलायची पाउडर
घी– 5-6 चम्मच
लौकी को छील लें। उसे साफ करके कद्दूकस कर लें। कड़ाही को गैस पर चढ़ाकर उसमें घी डालें। जब घी गर्म हो जाए, तो लौकी डाल दें। कुछ देर ढंक कर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें। लौकी जब नरम हो जाए, तो चीनी डाल दें और चलाएं। लौकी का पानी थोड़ा सूखने दें। अब इसमें 100 ग्रीम घी डाल दें। थोड़ी देर भूनने के बाद मावा, सभी ड्राई फ्रूट्स और नारियल मिला दें। चलाते हुए थोड़ी देर और पकाएं। जब आपको लगने लगे कि अब यह जमने लगा है, तो आंच बंद कर दें। एक प्लेट में घी लगाकर इस मिश्रण को फैला दें। आप थोड़े से ड्राई फ्रूट्स ऊपर से और सजा दें। जब ठंडा हो जाए, तो इसे बर्फी के आकार में काट दें। व्रत के दिन इस लौकी की बर्फी को खाने का आनंद लें।
Navratri Recipes : नवरात्रि में बनाएं ये दो स्पेशल रेसिपी, रहेंगे ऊर्जा से भरपूर
साबुदाना सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। आप भी नवरात्रि में साबुदाने की खिचड़ी या फिर नमकीन स्नैक बनाने का सोच रहे होंगे। तो इस बार नमकीन नहीं मीठा बनाकर खाएं। हम बात कर रहे हैं साबुदाना की खीर की। साबुदाना की खीर बनाने के लिए आपको चाहिए दूध, साबुदाना, चीनी और ड्राई फ्रूट्स। साबुदाना को पानी में अच्छी तरह से साफ कर लें। अब दूध को गैस पर चढ़ाएं। जब दूध खौल जाए तो इसमें साबूदाना डाल दें। थोड़ी देर पकाने के बाद चीनी, ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें। तैयार है साबुदाने की खीर। इस नवरात्रि 2019 यह खीर जरूर खाकर देखें।
आलू का इस्तेमाल आप कई व्रत में करते होंगे। नवरात्रि के दिनों में सेंधा नमक वाले आलू के वेफर्स भी मार्केट में उपलब्ध होते हैं। स्नैक्स से लेकर आलू से टेस्टी ऐपेटाइजर तक बनाए जाते हैं। आप कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो आलू का हलवा बनाएं। इसके लिए आपको आलू, घी, ड्राई फ्रूट्स और चीनी की जरूरत पड़ेगी। आलू को उबाल कर स्मैश कर लें। कड़ाही में घी डालकर आलू को भूनें। अब चीनी डाल दें। थोड़ी देर तक और पकाएं। अंत में ड्राई फ्रूट्स डाल दें। उत्तर प्रदेश में नवरात्रि के दौरान आलू का हलवा खूब चाव से खाया जाता है।