
Also Read
नवरात्रि व्रत में फलाहारी नमकीन बनाने की रेसिपी जानें। © Shutterstock.
नवरात्रि 2019 में जो लोग नौ दिनों का व्रत कर रहे हैं, उन्हें अपने व्रत के खानपान को थोड़ा हेल्दी और पौष्टिक रखना चाहिए, ताकि वो अच्छी तरह से व्रत के नौ दिनों को पूरा कर सकें। व्रत में आप कई तरह के पकवान बनाते होंगे जैसे साबूदाने की खिचड़ी, लौकी का हलवा, मखाने की खीर आदि पर कैसा हो जब कुछ नया और स्वादिष्ट कोई रेसिपी व्रत (Navratri Recipe) के दिन खाने को मिल जाए। यदि आप व्रत में नमकीन खाना पसंद करती हैं, तो साबूदाने की खिचड़ी से थोड़ा अलग ट्राई करें। इस नवरात्रि 2019 (Navratri 2019) बनाएं फलाहारी नमकीन (falahari namkeen recipe)। इसमें कई चीजें डाली जाती हैं, इससे यह काफी हेल्दी होता है। जानें, फलाहारी नमकीन बनाने की रेसिपी (how to make falahari namkeen)…
Navratri Recipe : नवरात्रि में हेल्दी स्नैकिंग के तौर पर आजमा सकते हैं यह डिश
साबूदाना- एक कप
मूंगफली -एक कप
बादाम - 15-20
काजू- 15-20
मखाना- 50 ग्राम
आलू- दो बड़े
तेल - तलने के लिए
सूखा नारियल - स्लाइस में कटा हुआ
सेंधा नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
1 आलू के छिलके छील दें। उसे कद्दूकस कर लें। इसे पानी से धोकर स्टार्च निकाल दें। अब आलू को छलनी में रख दें ताकि पानी अच्छी तरह से निकल जाए। अब साबूदाने को थाली में रखकर इसमें थोड़ा सा पानी छिड़क दें। इसे प्लेट में अच्छी तरह से मिला दें।
2 कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब मूंगफली के दानों को साफ करें। कड़ाही गैस पर रखें। तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें आलू को डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
3 जब आलू अच्छी तरह से तल जाए, तो प्लेट में निकाल लें। ऐसे ही साबूदाने को भी तल लें। आंच धीमी ही रखें।
Navratri Recipe : इस बार जरूर बनाएं ये 3 स्पेशल नवरात्रि व्रत रेसिपी
4 साबूदाने को तलने के दौरान चलाती भी रहें। साबूदाने के दाने बड़े दिखने लगें, तो इन्हें भी प्लेट में निकाल दें। इसी प्रक्रिया की तरह बादाम, काजू, मूंगफली के दाने, मखाने को भी तल लें। सभी को अलग प्लेट में निकाल कर रखती जाएं।
5 अब इन तली हुई सभी सामग्रियों को एक साथ एक बड़े बाउल में डालकर मिलाएं। इसमें काली मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर और सेंधा नमक डाल दें। एक बार और अच्छी तरह से मिला लें। तैयार है हेल्दी और पौष्टिक फलाहारी नमकीन। व्रत में इसे खाकर आप खुद को फिट, हेल्दी और एनर्जेटिक रख सकती हैं।