
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 20, 2019 9:34 AM IST
मिक्स फ्रूट स्मूदी रेसिपी। © Shutterstock
नाश्ता हमेशा हेल्दी, पौष्टिक और भरपूर करना चाहिए, ताकि आप दिन भर ऊर्जा और जोश से भरपूर महसूस कर सकें। हेल्दी नाश्ता करने से आप कई शारीरिक समस्याओं से भी बचे रहते हैं। नाश्ते के लिए फल सबसे हेल्दी ऑप्शन होता है। हर दिन एक-दो फल खाने से आपके शरीर को कई पोषक तत्व तो प्राप्त होंगे ही साथ ही आप कई रोगों से भी बचे रहेंगे। आप चाहें तो फलों को काटकर भी खा सकते हैं या फिर हेल्दी स्मूदीज (mix fruit smoothies) भी बनाकर पी सकते हैं। स्मूदीज में फलों (mix fruit smoothies recipes) के अलावा आप कई चीजें डाल सकते हैं, जिससे यह और भी ज्यादा हेल्दी बनते हैं।
मिक्स फ्रूट स्मूदी काफी हेल्दी होता है। इसे आप कई तरह के फलों को एक साथ मिलाकर तैयार कर सकते हैं। बच्चों को यह जरूर पसंद आएगा। आप इसे किसी पार्टी, बर्थडे में भी सर्व कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में मिक्स फ्रूट स्मूदी पीना (how to make mix fruit smoothies) काफी हेल्दी होता है। इसे पीने के बाद आपकी भूख और भी ज्यादा बढ़ सकती है। आप घर पर भी रेस्टोरेंट स्टाइल से मिक्स फ्रूट स्मूदी बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। आप इसमें एल्पिनो हेल्थ फूड्स का एल्पिनो ऑर्गेनिक पीनट बटर डालकर बनाएं। यह और भी ज्यादा हेल्दी बनेगा। मिक्स फ्रूट स्मूदी एक झटपट सी बनने वाली रेसिपी है, जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं। घर पर मेहमान आएं या बच्चों को देना हो कुछ हेल्दी, बनाएं मिक्स फ्रूट स्मूदी (Mix fruit smoothies recipe) इस तरह...
हेल्दी स्मूदीज, जिन्हें पीते ही घटने लगेगी पेट की चर्बी, कम हो जाएगा वजन
दही/बादाम का दूध
आम/स्ट्रॉबेरी/केला
एल्पिनो ऑर्गेनिक पीनट बटर
- सबसे पहले आप सभी फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें मिक्सर/ब्लेंडर में डालें। दही/बादाम का दूध भी डाल दें।
- इसमें 2 चमच ऑर्गेनिक पीनट बटर डालें और मिक्सर में अच्छी तरह से ब्लेंड कर दें।
- अब इसे एक गिलास में डालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी चीनी या शहद भी मिला सकते हैं। हेल्दी और पौष्टिक स्मूदी तैयार है। आप इसे प्रतिदिन अलग-अलग फलों और सामग्रियों को डालकर भी बना सकते हैं।