
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 29, 2019 6:18 PM IST
बनाएं कुरकुरा मसाला पापड़। © Shutterstock
पापड़ का सेवन आप ज्यादातर खिचड़ी बनने पर करती होंगी या फिर शाम में चाय के साथ। आप चाहें तो पापड़ से एक चटपटा, क्रिस्पी रेसिपी तैयार कर सकती हैं। शाम में इसे बतौर स्नैक्स चाय या चटनी के साथ खाने का मजा भी ले सकती हैं। इस रेसिपी को बनाना भी बेहद आसान है। हम बात कर रहे हैं मसाला पापड़ (masala papad recipe) की। यह एक ऐसी रेसिपी है, जिसे बड़े-बच्चे सभी बड़े प्यार से खाना पसंद करेंगे। मसाला पापड़ को आप 5 मिनट में तैयार कर सकती हैं। इसे आप स्नैक्स या फिर किसी तरह की डिश के साथ भी सर्व कर सकते हैं। मसाला पापड़ (masala papad recipe) चटपटा होने के साथ ही स्वाद से भरा होता है।
कुरकुरा मसाला पापड़ बनाना काफी आसान है। इतना ही नहीं, यह काफी हेल्दी भी होता है। अगर आप पापड़ को थोड़ी ज्यादा देर तक के लिए क्रंची रखना चाहती हैं, तो मसाला पापड़ बनाने के लिए टमाटर के बीज निकालकर बनाएं। जानें, मसाला पापड़ बनाने की रेसिपी...
पापड़- 1
खीरा- दो टुकड़ो में कटा हुआ
टमाटर- दो टुकड़ो में कटा हुआ
काली मिर्च- आधा चम्मच
जीरा पाउडर- आधा चम्मच
नमक - स्वादानुसार,
नींबू का रस,
हरी मिर्च -आधा चम्मच बारीक कटी हुई
कटा हुआ धनिया- आधा चम्मच
अदरक- कटा हुआ
तेल- तीन चम्मच
लाल मिर्च - आधा चम्मच
- मसाला पापड़ बनाने के लिए सारे मसालों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद एक कटोरी लें। उसमें टमाटर, धनिया, हरी मिर्च, अदरक और खीरा अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद एक छोटे पैन में आधा चम्मच तेल डाल लें। पापड़ को पैन में डालकर दोनों तरफ से रोस्ट कर लें। जब पापड़ रोस्ट हो जाए तो पापड़ को एक प्लेट में रखकर इसके ऊपर बनाया हुआ पेस्ट डाल दें। इसके बाद नींबू को अच्छे से निचोड़ लें। कुरकुरा मसाला पापड़ बनकर तैयार हो गया है। इसे स्नैक्स के तौर बनाएं और घर वालों को खिलाएं।
Healthy Recipe : हेल्दी स्नैक्स है राइस ऑमलेट, जानें बनाने का तरीका