कच्चे आम और चावल से बनाएं ''मैंगो राइस'', जानें इसे बनाने की विधि

मैंगो राइस बनाना काफी आसान है। इसे कच्चे आम के साथ बनाया जाता है। इसे मैंगाई सदाम (कच्चे आम के स्वाद वाला चावल) भी कहते हैं। इसे आप कभी भी बनाकर अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों के मुंह का स्वाद बदल सकती हैं। जानें, मैंगो राइस बनाने की रेसिपी-

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 12, 2019 9:46 PM IST

आपने अब तक लेमन राइस या राइस से बनने वाली कई नमकीन डिशेज खाई होंगी पर क्या कभी मैंगो राइस खाया या बनाया है? यदि नहीं बनाया, तो हम बताते हैं इसे बनाने की विधि। मैंगो राइस चावल को एक हेल्दी और टेस्टी फ्लेवर देता है। मैंगो राइस बनाने की विधि काफी आसान है। इसे कच्चे आम के साथ बनाया जाता है। इसे मैंगाई सदाम (कच्चे आम के स्वाद वाला चावल) भी कहते हैं। इसे आप कभी भी बनाकर अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों के मुंह का स्वाद बदल सकती हैं। जानें, मैंगो राइस बनाने की विधि-

मैंगो राइस बनाने के लिए आपको चाहिए

500 ग्राम- उबला हुआ चावल

1 बड़ा चम्मच- चना दाल

1/4 चम्मच- सरसों के बीज

1 बड़ा चम्मच- तेल

ये भी पढ़ें- आम से बनाएं टेस्टी ”मैंगो कोकोनट बर्फी” और जीत लें दिल सबका

1 चम्मच- उड़द दाल

1 बड़ा चम्मच- मूंगफली

5- 6- करी पत्ते

2-3 -सूखी साबुत लाल मिर्च

1 चम्मच- अदरक

100 ग्राम- कच्चे आम

2 बड़े चम्मच- सूखे नारियल

½ छोटा चम्मच- हल्दी पाउडर

2- हरी मिर्च

नमक मसाला स्वाद के लिए

यूं बनाएं 

चावल को पका लें। आप इसके लिए बचा हुआ चावल भी इस्तेमाल में ला सकती हैं। एक पैन में तेल गर्म करके सरसों के बीज, पत्तियां, दालें, मूंगफली, मिर्च और सॉस डालकर भूनें। अब इसमें हल्दी और  अदरक पेस्ट, कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम डालें और कुछ देर तक पकाएं। अब इसमें नारियल डालकर मिक्स करें। इसे थोड़ी देर तक और भूने। अब उबले हुए चावल डालकर बैलेंस करके टॉस करें। इसमें मसाला मिलाकर गरमा-गर्म परोसें। आप चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source