
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 18, 2019 5:33 PM IST
चिल्ड मैंगो चॉको मूज बनाने की रेसिपी। © Shutterstock.
आम से बना मैंगो शेक या फिर आम को स्लाइसेज में काटकर ही खाने का आनंद लेती होंगी। अब कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो अब आम से बने चिल्ड मूज खाकर देखें। गर्मी में यह ठंडा और टेस्टी मूज बच्चों से लेकर घर के बड़ों को भी जरूर पसंद आएगा। आम से बने इस रेसिपी का नाम है ''चिल्ड मैंगो चॉको मूज''। इसे बनाना काफी आसान है। इसे आप दिन में या रात में कभी भी अपनी फैमिली और बच्चों को खिला सकती हैं।
व्हीप्ड क्रीम 200 मिली
चॉकलेट ट्रफल 75 ग्राम
पाउडर चीनी 2 बड़े चम्मच
ये भी पढ़ें- आम से बनाएं टेस्टी ”मैंगो कोकोनट बर्फी” और जीत लें दिल सबका
आम का गूदा 100 मिली
जिलेटिन 10 ग्राम
टॉपिंग के लिए 6 मैंगो क्यूब्स + चॉको चिप्स
पुदीने की पत्तियां टॉपिंग के लिए
– डार्क व्हीप्ड क्रीम और मैंगो पल्प/प्यूरी का इस्तेमाल करके एक आम के क्रीम का पेस्ट तैयार करें।
– एक मोटी चॉकलेट और चॉकलेट क्रीम तैयार करें और दोनों पेस्ट में जिलेटिन मिलाएं।
ये भी पढ़ें- कच्चे आमों से बनाएं खट्टी-मीठी ”मैंगो छुंदा”, ये रही रेसिपी
– लेयरिंग के लिए मोल्ड के नीचे स्पंज की परत बनाएं। पहले चॉकलेट क्रीम लगाएं और फिर उसके ऊपर आम की क्रीम की एक परत बनाएं। आखिरी में डार्क चॉकलेट की एक पतली लेयर बनाकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में सेट करने के लिए रख दें।
– सर्व करने के लिए मूज को मनचाहे तरीके से काट लें। इसे चॉको चिप और मैंगो क्यूब के साथ मिलाकर ताजा पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें और अपनी फैमिली को परोसें।