Healthy Recipe : आम से बनाएं मैंगो फालूदा, जानें इसकी रेसिपी

मैगों फालूदा (Mango faluda recipe) एक डेजर्ट है, जिसे आप मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। जानें, मैंगो फालूदा बनाने की रेसिपी...

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : July 16, 2019 12:13 PM IST

मॉनसून में अक्सर कुछ अलग खाने का मन करता है। इस मौसम में कई तरह के फल उपलब्ध होते हैं, जिससे आप हेल्दी शेक, फ्रूट चाट आदि बनाकर खा सकते हैं। आप चाहें तो फालूदा भी बना सकते हैं। इन दिनों मार्केट में आम की कोई कमी नहीं है। तरह-तरह के आम उपलब्ध हैं। साथ ही इसे हर कोई बड़े पसंद से खाता है। फिर आप फालूदा बनाएंगे, तो देखिएगा किस तरह सभी को पसंद आएगा। हम बात कर रहे हैं आम से बने मैंगो फालूदा के बारे में। यह हेल्दी है और काफी आसान है इसे बनाना। मैगों फालूदा (Mango faluda recipe in hindi) एक डेजर्ट है, जिसे आप मेहमानों या किसी पार्टी में भी बना सकते हैं। जानें, मैंगो फालूदा (Mango faluda recipe in hindi) बनाने की रेसिपी...

मैंगो फालूदा बनाने के लिए आपको चाहिए

फालूदा सेव- एक कप

वनीला आइसक्रीम- एक कप

सब्जा के दाने- 2

दूध- 2 कप

Healthy Recipe : मानसून में चाय के साथ लेना है कचौरी का मजा तो बनाएं बेसन कचौरी, जानें इसकी रेसिपी

1 पका हुआ आम - टुकड़ों में कटा हुआ

काजू, बादाम, पिस्ता- एक छोटी कटोरी

गुलाब जल - तीन बड़े चम्मच

पानी जरूरत के अनुसार

यूं बनाएं मैंगो फालूदा (Mango faluda recipe in hindi) 

1 एक कटोरे में सब्जा के दाने को 5 मिनट पानी में डालकर छोड़ दें। पानी अधिक ना डालें। उतना ही डालें जितने में सब्जा सब्जा के दाने फूल सकें। गैस पर मीडियम आंच पर पैन रखें। उसमें फालूदा सेव और पानी डालकर उबालें।

2 थोड़ी देर बाद जब पैन में रखा सेव ठीक से उबल जाए तो इसका पानी छान लें। इसे ठंडे पानी से छान कर बाउल में रख दें। अब एक गिलास में एक चम्मच गुलाब जल और सब्जा डालें। उसके ऊपर फालूदा सेव और फिर एक कप दूध डालें।

आम से बनाएं टेस्टी ”मैंगो कोकोनट बर्फी” और जीत लें दिल सबका

3 ऐसे ही फिर से एक बार सभी सामग्री डालें। अंत में कटा हुआ आम सबसे ऊपर डालें। फिर आइसक्रीम और मेवे डाल दें। इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। अब इस टेस्टी और हेल्दी मैंगो फालूदा को अपने परिवार के साथ खाने का लुत्फ उठाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source