
... Read More
Written By: Anshumala | Published : June 2, 2019 7:24 PM IST
मैंगो कोकोनट बर्फी। © Shutterstock
इन दिनों आम की बहार है। तरह-तरह के आम मार्केट में आ चुके हैं, तो अभी और कई तरह के आम आने वाले हैं। यदि आपको आम खाना पसंद है, तो आप इससे स्वादिष्ट बर्फी भी बना सकती हैं। जी हां, आम को अब तक आप या तो काट कर खाती होंगी या मैंगो शेक पीती होंगी। अब आप इससे हेल्दी और टेस्टी ''मैंगो कोकोनट बर्फी'' बनाकर देखें। आम से बनने वाली यह स्वीट रेसिपी आपके लिए बिल्कुल नई है, तो इसे एक बार जरूर बनाएं। इसे आप अपने परिवार, दोस्तों, मेहमानों को खिलाएं और जीत लें उनका दिल।
½ किलो - आम का गूदा
200 ग्राम - नारियल पाउडर
100 ग्राम - चीनी
यह भी पढ़ें- बनाएं ”आमंड हनी सैंडविच”, टेस्ट के साथ पाएं हेल्थ भी
250 ग्राम -मावा
आधा लीटर- दूध
30 ग्राम- काजू
20 ग्राम- पिस्ता
¼ छोटा चम्मच- इलायची पाउडर
मध्यम आंच पर पैन चढ़ाएं। इसमें नारियल पाउडर डालकर इसे लगातार भूनें। जब तक यह हल्का भूरा न हो जाए, तब तक इसे भूनती रहें। अब दूध, मावा, चीनी और आम का पल्प डालकर मिक्स करें। मध्यम आंच पर पकाती रहें। यह पकने के बाद सूखकर गाढ़ा हो जाए, तो इस पेस्ट में ड्राई फ्रूट डालकर गैस बंद कर दें। इलायची पाउडर डालें और इसे एक बड़ी ट्रे या कंटेनर में निकालें। फिर इसे समान रूप से ट्रे पर घी लगाकर पेस्ट को फैलाएं। इसके ऊपर कटा हुआ पिस्ता और काजू डालें। एक बार सेट होने पर टुकड़ों में काटें। डिनर या कभी भी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स को सर्व करें।