कच्चे आमों से बनाएं खट्टी-मीठी ''मैंगो छुंदा'', ये रही रेसिपी

यदि आप चाह रही हैं कि आम से कुछ नया ट्राई करें, तो आप एक बार जरूर बनाकर खाएं आम छुंदा (मैंगो छुंदा)। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 15, 2019 3:39 PM IST

आम के सीजन में यदि आम ना खाया तो फिर क्या खाया आपने। आमतौर पर आम सबका पसंदीदा फल होता है। ऐसे में इस मौसम में आप आम का मजा कई तरीकों से ले सकती हैं। कई तरह की रेसिपी इस एक फल से बना सकती हैं। उसी में से एक है मैंगो छुंदा। यदि आप चाह रही हैं कि आम से कुछ नया ट्राई करें, तो आप एक बार जरूर बनाकर खाएं मैंगो छुंदा।

कच्चे आम और चावल से बनाएं ”मैंगो राइस”, जानें इसे बनाने की विधि

यह रेसिपी टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। यह कच्चे आमों से बनाया जाता है। इसे आप किसी भी डिश के साथ मैच करके खा सकती हैं। आप अपने दोस्तों को भी इसे बनाकर जरूर खिलाएं, उन्हें भी यह शर्तिया पसंद आएगा। जानें, आम या मैंगो छुंदा बनाने की रेसिपी-

मैंगो छुंदा बनाने के लिए आपको चाहिए

250 ग्राम- कसा हुआ कच्चा आम

300 ग्राम- चीनी

½ चम्मच- लाल मिर्च पाउडर

ये भी पढ़ें- आम से बनाएं टेस्टी ”मैंगो कोकोनट बर्फी” और जीत लें दिल सबका

½ चम्मच- भुना हुआ जीरा पाउडर

¼ चम्मच- हल्दी पाउडर

काला नमक स्वादानुसार

यूं बनाएं मैंगो छुंदा

पैन को आंच पर चढ़ाएं। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ आम और चीनी डालें। अच्छी तरह से लगातार चलाती रहें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह पिघल कर गाढ़ा न हो जाए। जब यह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें सभी मसाले मिलाकर थोड़ी देर पकाएं। एक बाउल में निकालकर इसे ठंडा होने दें। साइड डिश के रूप में इसे आप डिनर में फैमिली को सर्व कर सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source