गर्मी में बनाएं इन फलों से हेल्दी रेसिपी, रहेंगे कूल-कूल

पका आम बहुत स्वास्थ्यवर्धक, पोषक, शक्तिवर्धक होता है। इससे तैयार मैंगो स्मूदी पीने से गर्मी में ठंडक महसूस होगी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : April 10, 2019 1:09 PM IST

गर्मी में अक्सर हेवी और स्पाइसी फूड खाने से सेहत बिगड़ जाती है। ऐसे में शरीर को ठंडक और शीतलता प्रदान करने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे आपका भोजन भी जल्दी पचेगा और पेट की सेहत भी ठीक रहेगी। गर्मी के दिनों में आप आम, तरबूज जैसे फलों से कुछ हेल्दी स्मूदी और सलाद बना सकते हैं। इससे शरीर में एनर्जी का स्‍तर कम नहीं होता है। ये फल हल्‍के, पौष्टिक और सुपाच्‍य होते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है। जानें, आम और तरबूज से हेल्दी रेसिपी बनाने की विधि-

मैंगो साल्सा

मैंगो साल्‍सा का सेवन आप गर्मी में करें। इसे बनाना भी है बहुत आसान। इसके नियमित सेवन से आप लू से बचे रहेंगे।

मैंगो साल्सा बनाने की विधि

एक पका हुआ आम, एक प्‍याज, 2 हरी मिर्च, एक छोटा खीरा, धनिया पत्ती, नींबू का रस, नमक और काली मिर्च पाउडर लें। इन सभी सामग्रियों को एक बाउल में अच्छी तरह से मिला लें। आप चाहें तो इसमें ऐवकाडो के टुकड़े भी मिला सकते हैं।

summer healthy recipe watermelon salad तरबूज को सलाद के रूप में बनाकर आप इसके अनूठे स्‍वाद का मजा ले सकते हैं। © Shutterstock.

वाटरमेलन सलाद

तरबूज गर्मी के दिनों में खूब खाना चाहिए। इसमें पानी सबसे अधिक होता है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता साथ ही आपको ताजगी का अहसास होता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जो गर्मियों में होने वाली परेशानियों से बचाए रखता है। तरबूज अब तक आप यूं ही खाते होंगे, अब इसे थोड़ा चटपटे अंदाज में खाएं। इसके लिए तरबूज का सलाद बनाएं।

वाटरमेलन सलाद बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए तरबूज को टुकड़ों में काट लें। इसमें थोड़े से पनीर के टुकड़े, पाइन नट्स और तुलसी की पत्तियां, काला नमक, चाट मसाला आदि मिलाएं। स्‍वादिष्‍ट और हेल्दी वाटरमेलन सलाद तैयार है।

इसे भी पढ़ें- ये हैं वो समर हेल्दी ड्रिंक्स, जो लू और डिहाइड्रेशन से शरीर को देती हैं लड़ने की ताकत

फ्रूट कबाब

खासकर मौसमी फलों का सेवन सभी को करना चाहिए। आप इन फलों को मिलाकर फ्रूट कबाब बना सकते हैं। यह एक स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन है। इसके लिए अलग-अलग रंग के फलों को टुकड़ों में काट लें। इसके ऊपर आप चाहें तो चॉकलेट सॉस डाल दें। इस हेल्दी फ्रूटी कबाब को बच्चे भी बड़े चाव से खाना पसंद करेंगे।

summer healthy recipe mango smoothie आम के फल में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं। © Shutterstock.

मैंगो स्‍मूदी

आम तो सबका पसंदीदा फल होता है। गर्मी में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आम में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं। पके हुए आम के गूदे से आप हेल्दी मैंगो स्मूदी तैयार कर सकते हैं। यह एक स्वास्थ्यवर्धक, पोषक, शक्तिवर्धक समर ड्रिंक है।

मैंगो स्‍मूदी बनाने की विधि

आम की स्‍मूदी बनाने के लिए एक केला, आधा कप दही, एक कप संतरे के रस और बर्फ के टुकड़ों को साथ में मिक्सी में डालकर ब्‍लेंड करें। सर्व करते समय इसमें आम के टुकड़ों को काटकर मिक्‍स करें।

बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source