कुकीज खाने के हैं शौकीन तो बनाएं ''चेरी ड्रॉप्स'', जानें इसकी रेसिपी

घर पर बनाएं खुद से हेल्दी और टेस्टी कुकी ''चेरी ड्रॉप्स''।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 23, 2019 2:22 PM IST

स्नैक्स के रूप में कुकीज खाना हर किसी को अच्छा लगता है खासकर, शाम की चाय के समय कोई टेस्टी कुकीज हो तो चाय पीने का मजा ही दोगुना बढ़ जाए। यदि आप बाजार में उपलब्ध एक सी कुकीज और बिस्किट खाकर ऊब चुकी हैं, तो अब आप घर पर ही खुद से टेस्टी स्नैक्स के रूप में कुकीज बना सकती हैं। इस कुकीज का नाम है चेरी ड्रॉप्स। यह बेहद ही हेल्दी और टेस्टी होने के साथ ही इसे बनाना भी है आसान। इस कुकीज की मुख्य सामग्री के-लाइट सेहत के लिए काफी हेल्दी है। प्रोडक्ट के-लाइट का निर्माण आक कमानी कंपनी ने किया है। यह एक ट्रांस-फैट फ्री मल्टी-पर्पस बेकरी शॉर्टनिंग है, जो तरह-तरह के बेकरी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य बेकरी शॉर्टनिंग से काफी बेहतर है। इसका इस्तेमाल आप बटर की जगह कर सकती हैं।

बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि

चेरी ड्रॉप्स बनाने के लिए आपको चाहिए

रिफाइंड फ्लोर -1000 ग्राम

बेकिंग पाउडर- 9 ग्राम

कोकोआ पाउडर- 150 ग्राम

दालचीनी पाउडर- 6.80 ग्राम

नमक-13.60 ग्राम

के-लाइट- 780 ग्राम

पाउडर्ड शुगर- 520 ग्राम

मिक्स्ड फ्रूट जैम- 240 ग्राम

स्किम मिल्क पाउडर- 45.50 ग्राम

पानी- 45.50 ग्राम

ग्लेज्ड चेरीज- 500 ग्राम

चावल से बनाएं टेस्टी और हेल्दी चाइनीज फ्राइड राइस, जानें इसकी रेसिपी

यूं बनाएं चेरी ड्रॉप्स

रिफाइंड फ्लोर, मिल्क पाउडर, कोकोआ पाउडर, बेकिंग पाउडर, सोडा और दालचीनी पाउडर को अच्छी तरह से मिला लें। पाउडर्ड शुगर, नमक, जैम, पानी के साथ के-लाइट ट्रांस फ्री क्रीम को भी किसी दूसरे बर्तन में अच्छी तरह से मिलाएं। कुकीज में ऊपर सजाने के लिए आधी चेरीज को अलग रखकर बाकी को चॉप करके आटे में मिला दें। अब इसे क्रीम्ड फ्लैट मिश्रण में मिला दें। इसे अखरोट के आकार में बॉल की तरह शेप दें। फोर्क की मदद से दबाते हुए समतल शेप बनाएं। अब इन्हें प्री-हीटेड ओवन में बेक करें। जब अच्छी तरह से बेक हो जाए, तो ट्रे में रखकर 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें। इसे चाय के साथ खाने का मजा लें या किटी पार्टी में घर आई अपनी सहेलियों को खिलाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source