... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : April 1, 2019 6:13 PM IST
संतरे और अखरोट से बनी 'मफिंन' बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
घर पर अलग-अलग तरह की स्वादिष्ट चीजें बने, तो किसे पसंद नही आता। फिर तो चाहे बच्चे हों, या बड़े सभी को मीठे का स्वाद काफी पसंद आता है। अब इन्हीं स्वादिष्ट चीजों में यदि आपको मफिन मिल जाए तो फिर क्या कहने। पर क्या आप से बनाने का तरीका जानती हैं? यदि नहीं तो हम आपको बता रहे हैं, संतरे की बनी हुई ‘मफिन’ की रेसिपी। आप इसे घर पर बड़ी ही असानी के साथ बना सकती हैं। जानें इसे बनाने का खास तरीका क्या है-
संतरे से बनी 'मफिंन' बनाने के लिए आपको चाहिए
2 कप- मैदा
3बड़े चम्म्च- व्हीट फ्लेक्स पाउडर
1 बड़े चम्म्च- बेकिंग पाउडर
1/2 चम्म्च- नमक
3/4 कप शक्कर
बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि
2 बड़े चम्म्च- ऑरेंज जेस्ट
1/2 कप तेल
1 कप ऑरेंज जूस
4 कप बारीक कटे अखरोट
मफिंस मोड
माइक्रोवेव ओवन
बनाने का तरीका
एक बड़े बाउल में मैदा, व्हीट फ्लेक्स पाउडर, बेकिंग पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
फिर इसमें चीनी, ऑरेंज जेस्ट, तेल और ऑरेंज जूस डालकर पेस्ट तैयार करें।
अब इस पेस्ट में अखरोट के टुकड़े डालकर फिर से अच्छी तरह मिला लें।
दूसरी ओर ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लें।
तैयार पेस्ट को चम्मच की सहायता से मफिंस मोड में डाल लें।
पेस्ट डालते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह आधा ही भरे हों। मोड को ज्यादा नहीं भरना है।
मफिंस मोड से भरी ट्रे को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म हुए ओवन में रखकर 20 मिनट के लिए बेक करें।
कुछ समय बाद ट्रे को ओवन से सावधानी पूर्वक बाहर निकालें।
फिर मफिंस को ट्रे से निकालकर एक प्लेट पर रखें। इन पर चीनी पाउडर छिड़ककर सर्व करें।