Mahashivratri 2020 : शिवरात्रि पर बनाएं स्वादिष्ट फलाहारी थालीपीठ, जानें इसकी रेसिपी

यदि आप भी शिवरात्रि में कोई हेल्दी और पौष्टिक व्यंजन बनाने की रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो इस बार बनाएं आप थालीपीठ (Mahashivratri recipe 2020 in hindi)। जानें, थालीपीठ (Falahari thalipeeth recipe) बनाने की रेसिपी क्या है...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 18, 2020 9:20 PM IST

इस बार महाशिवरात्रि 2020 (Mahashivratri 2020 in hindi) 21 फरवरी यानी आने वाले इस शुक्रवार को है। शिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्योहार है। इसे भोले शंकर के भक्त बड़े प्यार और चाव से मनाते हैं। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और व्रत के दौरान खाने के लिए तरह-तरह के पौष्टिक व्रत का आहार (Mahashivratri Vrat diet) बनाते हैं। यदि आप भी व्रत रख रहे हैं और कोई हेल्दी और पौष्टिक व्यंजन बनाने की रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो इस बार बनाएं आप थालीपीठ (Mahashivratri recipe 2020 in hindi)। यह एक हेल्दी महाराष्ट्र की रेसिपी है। इसे लोग अक्सर सावन के सोमवार के व्रत में बनाते हैं। जानें, थालीपीठ (Falahari thalipeeth recipe) बनाने की रेसिपी क्या है...

फलाहारी थालीपीठ बनाने के लिए आपको चाहिए

आलू 2-3 - उबले हुए

सिंघाड़े का आटा - 1 कप

साबूदाना - आधा कप पानी में भिगोया हुआ

तेल - सेंकने के लिए

पानी - 1 कप

मूंगफली भुना और दरदरा - 1/2 कप

हरा धनिया - 1 चम्मच

हरी मिर्च - 3 कटी हुई

सेंधा नमक - स्वादानुसार

Mahashivratri 2020 in Hindi : महाशिवरात्रि पर खाएं ये 5 फल, बनी रहेगी एनर्जी, वजन भी होगा शर्तिया कम

थालीपीठ बनाने की विधि

पानी में रखे हुए साबूदाने को निकाल कर कटोरे में रख दें। आलू  का छिलका हटा दें और उसे मसल दें। एक बर्तन में सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, आलू, मूंगफली, सेंधा नमक, मिर्च, धनिया सभी को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब हल्का पानी डालते हुए आटे की तरह गूंद लें।

इस आटे की लोई बना लें। गैस पर पैन रखें। उसमें थोड़ा सा तेल डालें। आटे के सभी लोई को छोटे-छोटे टिक्की की तरह आकार दे दें।

थालीपीठ को पैन में रखें। दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें। तेल डालने की जरूरत महसूस हो, तो डाल दें। जब हल्का ब्राउन रंग का हो जाए, तो पैन से निकाल लें। ध्यान रखें, इसे अधिक तेज आंच पर ना सकें वरना यह पकेगा नहीं।

स्वादिष्ट फलाहारी थालीपीठ तैयार है। इसे खाएंगे तो शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगा।

Apple Halwa Recipe in Hindi : पौष्टिक सेब का हलवा बनाने की रेसिपी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source