
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 5, 2019 2:20 PM IST
नींबू का खट्टा-मीठा अचार बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
नींबू का इस्तेमाल आप हर दिन किसी ना किसी रूप में करती होंगी। यह सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। विटामिन ए, बी और सी से भरपूर नींबू को अक्सर आप नींबू पानी, सलाद में इसका रस डालकर सेवन करती होंगी। चेहरे की समस्या को दूर करने में भी इसका लोग खूब इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको नींबू का खट्टा-मीठा अचार (Lemon Pickle Recipe in hindi) बनाना बताएंगे। इस अचार का सेवन आप सुबह या शाम किसी भी समय कर सकती हैं। रोज इस अचार का सेवन करके आप कई तरह की बीमारियों से छुटकारा भी पा सकती हैं।
½ किलो नींबू
½ किलो शक्कर
2 छोटे चम्मच काला नमक
एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
6 पिसी हुई काली मिर्च
½ चम्मच लाल मिर्च
3 से 5 चम्मच नमक
Healthy Recipe for Kids : बच्चों के लिए बनाएं गुलकंद जैम, जानें इसकी रेसिपी
- नींबू को चार टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसमें नमक डालकर सॉफ्ट होने के लिए बीस से पच्चीस दिन के लिए एक बंद जार में रख दें। नींबू के इस जार को हर दो दिन में हिलाती रहें।
- जब आपको लगे कि नींबू नर्म हो गए हैं, तब नींबू के जार में शक्कर, काली मिर्च, लाल मिर्च, काला नमक और इलायची पाउडर मिला दें। इसके बाद जार को धूप में तीन से चार दिनों के लिए और रहने दें।
- ध्यान रहे कि जार को चलाने के लिए, आप जिस चम्मच का इस्तेमाल कर रही हैं वह सूखा और साफ हो।
- एक सप्ताह के अंदर नींबू का यह खट्टा-मीठा अचार बनकर तैयार हो जाएगा।
- अचार के बन जाने के बाद ध्यान रखें कि आप साफ और सूखे चम्मच से ही इसे निकालें।