Leftover Rice Recipe : बचे हुए चावल को फेंके नहीं, बनाएं ''हनी राइस बॉल्स'', जानें रेसिपी

बचे हुए चावल (leftover rice recipe) से आप कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स बना सकती हैं। मानसून के सीजन में शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स खाना है, तो बचे हुए चावल से बनाएं ‘हनी राइस बॉल्स’ (Honey rice balls recipe)। जानें, ‘हनी राइस बॉल्स’ बनाने की विधि...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 6, 2019 9:13 AM IST

अक्सर खाने में चावल अधिक बनने से बच जाता (leftover rice recipe) है। उसे आप फ्रिज में रख देती होंगी, ताकि अगले दिन इस्तेमाल कर लें। क्यों नहीं आप बचे हुए चावल (snacks made with leftover rice) से कुछ हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स बनाती हैं। मानसून के सीजन में हर किसी का मन करता है शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का। आप चाहें तो बचे हुए चावल से ‘हनी राइस बॉल्स’ (Honey rice balls recipe) बना सकती हैं। ये रेसिपी ‘हनी राइस बॉल्स’ (Honey rice balls recipe) बनाना आसान है। जानें, इसे बनाने की विधि...

हनी राइस बॉल्स बनाने के लिए आपको चाहिए

पका हुए चावल

3 चम्मच मैदा

3 कटे हुए प्याज

3 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई

1 हरी मिर्च कटी हुई

1 गाजर और थोड़ी सी पत्तागोभी

1 शिमला मिर्च

नमक स्वादानुसार

काली मिर्च

सोया सॉस

2 चम्मच शहद

2-3 चम्मच कॉर्नफ्लोर और तिल

यूं बनाएं हनी राइस बॉल्स

बचे हुए चावल से हनी राइस बॉल्स ( (leftover rice recipe) बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन और कटी हुई मिर्च डालकर इसे 1-2 मिनट के लिए भूनें।

अब सभी सब्जियों को डालकर 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर भून लें।

नमक, 2 चुटकी काली मिर्च और एक चम्मच सोया सॉस मिलाएं। उसके बाद गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें।

ठंडा होने के बाद इसमें एक कप पके हुए चावल, 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें और अच्छी तरह मिला लें।

अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। बॉल्स बनाने के बाद इसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

अब बैटर तैयार करें। इसके लिए 2 चम्मच मैदा लें। उसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालें। फिर पानी की मदद से एक पतला घोल बनाएं और बॉल्स को उसमें डिप करें।

इसके बाद एक प्लेट में तिल फैलाएं। उसमें बॉल्स को रोल करें ताकि तिल इन पर चिपक जाएं।

अब इन बॉल्स को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें और सॉस के साथ हॉट सर्व करें।

बचे हुए चावल की रेसिपी 

चावल से बनाएं चाइनीज फ्राइड राइस

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source