Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
लौकी का नाम सुनते ही बच्चे तो क्या बड़े भी नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। सब्जियों में लौकी बेशक आपको पसंद न हो, लेकिन यह काफी हेल्दी होता है। बहुत कम लोग ही हैं, जो लौकी की सब्जी खाना चाहते हैं। तो क्यों नहीं आप कुछ ऐसा बनाती हैं, जिसे बड़ों के साथ ही बच्चे भी खाना शुरू कर दें। हम बात कर रहे हैं लौकी की बर्फी की। लौकी की बर्फी (Lauki ki barfi recipe) का स्वाद इतना लाजबाव होता है कि इसकी सब्जी कोई खाए या नहीं खाए, बर्फी जरूर खाने लगेगा। जानें, कैसे बनती है लौकी की बर्फी (Lauki ki barfi)। इसे घर पर बनाने की रेसिपी (Lauki ki barfi) ये रही...
1 किलो- लौकी
मावा- 250 ग्राम
चीनी- 250 ग्राम
घी- 1/2 कप
काजू- 10-15
इलायची पाडउर- 1 चम्मच
पिस्ता- 1 चम्मच
लौकी की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से छील लें। उसके बीजों और बीच वाला गूदा निकाल दें। इसके बाद लौकी को कद्दूकस कर लें। कड़ाही में कसी हुई लौकी, 2 छोटी चम्मच घी डालकर धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाती रहें ताकि बर्तन से लौकी चिपके ना। ढक कर पकाएं। जब लौकी नर्म हो जाए, तो उसमें चीनी डालकर पकाएं। जब लौकी पक जाए तो बचा हुआ घी डाल दें। इसे भूनें और फिर मावा डालकर मिलाएं। लौकी का मिश्रण बर्फी बनाने के लिए तैयार हो जाए तो आंच बंद कर दें। इसमें इलाइची पाउडर डालकर मिला दें। एक थाली में चिकनाई लगाकर मिश्रण को थाली में डालें। एकसार करके जमने के लिए रख दें। बर्फी के ऊपर पिस्ता और काजू को बारीक कतर कर डाल दें। लगभग 1 घंटे में लौकी की बर्फी जम जाएगी। इसे पसंदीदा आकार में काटकर सर्व करें।
Healthy Recipe : साबूदाना पसंद है तो बनाएं ”आलू साबूदाना टिक्की”, ये है इसकी रेसिपी