... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : July 2, 2019 2:12 PM IST
लौकी का हलवा बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
आप सूजी, बेसन या गाजर का हलवा बनाकर अक्सर अपने परिवार को खिलाते होंगी। ये सभी टेस्टी तो होते हैं, लेकिन लौकी के हलवे जितने हेल्दी नहीं होते हैं। क्या आपने कभी लौकी का हलवा बनाकर खाया है? यह खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही ज्यादा यह हेल्दी भी होता है। इस हलवा को बनाना काफी आसान होता है। यदि आपको लौकी खाना पसंद है, तो एक बार लौकी का हलवा जरूर बनाकर खाएं। आप एक बार खाएंगे, तो बार-बार खाने का मन करेगा।
लौकी – 1 केजी
शक्कर – 300 ग्राम
मावा (खोया) – 200 गाम
देशी घी – 2 बड़े चम्मच
काजू – 2 बड़े चम्मच (महीन कतरे हुए)
ये भी पढ़ें- Aloo kofta Recipe in Hindi : आलू के कोफ्ते बनाने की रेसिपी इन हिंदी
किशमिश – 2 बड़े चम्मच (डंठल तोड़ कर धुले हुए),
पिस्ता – 1 छोटा चम्मच (महीन कतरे हुए)
इलायची– 5 (पिसी हुई)
यूं बनाएं लौकी का हलवा
1 सबसे पहले लौकी को छील कर धो लें। फिर उसे अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें। बीज वाले भाग को निकाल दें।
2 अब लौकी को कढ़ाई में डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। दो-तीन मिनट के बाद लौकी में शक्कर मिलाएं और लगातार चलाते हुए पकाएं।
3 कुछ ही समय में लौकी का पानी छूटने लगेगा। जब इसका पानी छूट जाए, तो गैस की आंच तेज कर दें और पानी के सूखने तक चलाते हुए पकाएं।
4 जब लौकी का सारा पानी सूख जाए, तो उसमें घी डाल दें और चलाते हुए भूनें।
5 लगभग 5 मिनट तक लौकी को भूनने के बाद उसमें खोया और किशमिश डाल दें। अच्छी तरह से चलाती रहें। लगभग 5-6 मिनट बाद गैस बंद कर दें और कड़ाही में ऊपर से इलायची पाउडर छिडक दें। अब इसे आप फ्रिज में रख दें। जब ठंडा हो जाए, तो अपने परिवार को डिनर के बाद बतौर स्वीट डेजर्ट सर्व करें।