Healthy Recipe : घर पर बनाएं मिक्स वेजीटेबल लजानिया, ये रही इसकी रेसिपी

लजानिया एक प्रकार का चौड़ा, सपाट पास्ता है, जो संभवतः पास्ता के सबसे पुराने प्रकारों में से एक है। जानें, कैसे घर पर ही आप बहुत आसानी से बना सकती हैं मिक्स वेजीटेबल लजानिया।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 14, 2019 1:03 PM IST

आपने पास्ता खूब बनाया और खाया होगा, पर क्या कभी लजानिया (Lasagne recipe) खाया या बनाया है? शायद नहीं बनाया हो। यह भी हो सकता है कि आपने इसके स्वाद का मजा किसी रेस्तरां में उठाया हो, पर अब रेस्तरां जाने की जरूरत नहीं। आप घर पर लजानिया (How to make Lasagne recipe) बना सकते हैं। लजानिया पास्ता जैसा ही होता है, लेकिन इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग होता है। लजानिया एक प्रकार का चौड़ा, सपाट पास्ता है, जो संभवतः पास्ता के सबसे पुराने प्रकारों में से एक है।

Healthy Recipe : आलू के नहीं अब बनाएं मूंग दाल के समोसे, इस हेल्दी स्नैक्स की जानें रेसिपी

लजानिया आमतौर पर सॉस और कई सामग्रियों जैसे मांस, सब्जियों और पनीर के साथ बनाया जाता है। लजानिया को एक के ऊपर एक परत की तरह रखकर इसके अंदर सामग्रियों को डाला जाता है। साथ ही मेल्टेड चीज भी डाल दिया जाता है, जिससे यह बेहद आकर्षक, टेस्टी और हेल्दी बन जाता है। जानें, मिक्स वेजिटेबल लजानिया बनाने की रेसिपी (Mixed vegetable Lasagne recipe)...

मिक्स वेजिटेबल लजानिया बनाने के लिए आपको चाहिए

लजानिया पास्ता शीट्स- 1 पैकेट

एक कप उबली हुई पसंदीदा सब्जियां

ब्लांच किया हुआ पालक- आधा कप

प्याज- 2  बारीक कटे हुए

लहसुन- बारीक कटे हुए

टमाटर- बारीक कटा टमाटर

Healthy Recipe : नाश्ते में बनाएं हेल्दी पोहा कटलेट, जानें इसकी रेसिपी

टोमैटो प्यूरी- 1/2 कप

नमक - स्वादानुसार

कालीमिर्च पाउडर- स्वादानुसार

लालमिर्च पाउडर - एक छोटा चम्मच

मोजरेला चीज - कद्दूकस किया हुआ

मिक्स हर्ब - 1/2 छोटा चम्मच

ऑलिव ऑयल -एक बड़ा चम्मच

यूं बनाएं मिक्स वेजिटेबल लजानिया

पास्ता शीट्स को उबाल लें। अब पैन को गैस पर रखें। इसमें तेल डालकर गर्म करें। अब प्याज और लहसुन डालकर भूनें। अब इसमें टमाटर डालकर पकाएं। एक अलग बर्तन में मिक्स हर्ब, नमक और कालीमिर्च डालकर सॉस तैयार करें। एक बेकिंग डिश लें। इसमें थोड़ा टोमैटो सॉस डालें। इस सॉस के ऊपर पास्ता शीट रखें।

Healthy Recipe : अब बनाएं इटैलियन अंदाज में व्हाइट सॉस पास्ता, जानें इसे बनाने का तरीका

अब फिर ऊपर से इसमें थोड़ी सी उबली हुई सब्जियां डाल दें। फिर चीज, लालमिर्च पाउडर डालें। इसके ऊपर दूसरी पास्ता शीट रखें। फिर से टोमैटो सॉस डालें या हर्ब्स से तैयार सॉस डालें। फिर ब्लांच पालक और चीज डाल दें। इसी तरह एक और लेयर तैयार करें। सारी बची हुई सामग्री को अच्छी तरह से स्टफिंग कर दें। इस तैयार पास्ता शीट के डिश को अवन में 200 सेंटीग्रेट पर रखकर लगभग 10-12 मिनट तक बेक करें। एक बार बीच में अवन स्टॉप करके चेक कर लें। तैयार है मिक्स वेजिटेबल लजानिया। बच्चों को यह रेसिपी जरूर पसंदी आएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source