... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 15, 2019 5:42 PM IST
कांजीवरम इडली बनाने की रेसिपी। © Shutterstock
साउथ इंडियन खाने में सबसे ज्यादा लोग मसाला डोसा, इडली, सांभर खाना पसंद करते हैं। ये हेल्दी, पौष्टिक होने के साथ ही टेस्टी भी होते हैं। अगर आपको इडली खाना अधिक पसंद है, तो बनाएं कांजीवरम इडली (kanjivaram idli recipe)। कांजीवरम इडली की रेसिपी (kanjivaram idli recipe) बनाना है बेहद आसान। इसे आप सांभर और नारियल की चटनी के साथ अपने परिवार को खाने के लिए सर्व कर सकती हैं।
उड़द की धुली दाल -2 कप
सेला चावल -3 कप
करी पत्ते- 3
हींग पाउडर - 1 छोटा चम्मच
-जीरा - 2 छोटे चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 2 छोटे चम्मच
अदरक- 2 छोटे टुकड़े कुटे हुए
- सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से धोकर अलग-अलग पानी में भिगो दें।
- 3-4 घंटे भीगने के बाद इन्हें एक बार फिर धो लें। इसके बाद इन्हें अलग-अलग पीस लें।
- पिसी हुई दाल और चावल को एक में मिला लें। इसमें अदरक, हींग, जीरा, काली मिर्च पाउडर एवं नमक भी मिला लें और लगभग 20 घंटे के लिए रख दें।
- 20 घंटे हो जाएं तो करी पत्तों को भूनकर मिश्रण में मिला लें। अब एक बड़े बर्तन में पानी भर कर इडली के सांचों में इस मिश्रण को भर कर 25-30 मिनट तक भाप में पकाएं।
- स्वादिष्ट कांजीवरम इडली (kanjivaram idli recipe) तैयार है। इसे प्लेट में इडली चटनी व इडली सांबर के साथ सर्व करें।