Immunity Booster Recipe: इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करे मशरूम नारियल शोरमा, जानें क्या है रेसिपी

Immunity Booster Recipe: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) इन दिनों काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सभी उम्र के लोगों के लिए खानपान और स्वच्छता (Hygiene)  का विशेष ख्याल रखना जरूरी हो गया है। डब्लूएचओ के मुताबिक, कोरोना वायरस (Coronavirus) उन लोगों को जल्दी ही अपनी चपेट में लेता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत करने वाली रेसिपी का सेवन करें।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 14, 2020 3:45 PM IST

Immunity Booster Recipe: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) इन दिनों काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सभी उम्र के लोगों के लिए खानपान और स्वच्छता (Hygiene)  का विशेष ख्याल रखना जरूरी हो गया है। डब्लूएचओ (World Health Organisation) के मुताबिक, कोरोना वायरस (Coronavirus) उन लोगों को जल्दी ही अपनी चपेट में लेता है, जिसनी इम्यूनिटी  पावर (Immunity Power) कमजोर होती है। ऐसे वक्त में हमें अपने इम्यूनिटी पर विशेष ध्यान देना जरूरी हो गया है। अपने खाने में ऐसी चीजें शामिल करें, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करती हो। इम्यूनिटी को बूस्ट (Immunity Booster Recipe) करने के लिए आज हम आपको खास रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस खास रेसिपी का नाम है ंमशहूर नारियल शोरमा।

चलिए जानतें है मशरूम नारियल शोरमा की खास रेसिपी-

शोरमा नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि हम आपको नॉनवेज रेसिपी (Non veg Recipe) बताने जा रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, मशरूम शोरमा वेजिटेरियन रेसिपी है। मशरूम में कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

मशरूम नारियल शोरमा बनाने के लिए आपको चाहिए

  • 300 ग्राम मशरूम
  • 5 बड़े चम्मच नारियल, कद्दूकस किया हुआ
  •   2 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • वाइट सॉस
  • 4 लहसुन
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • 3 कप पानी
  • स्वाद के लिए काली मिर्च
  • नमक स्वादानुसार

मशरूम नारियल शोरमा बनाने की विधि

  • मशरूम को सबसे पहले अच्छी तरह से धोकर काट लें।
  • लहसुन और प्याज को अच्छी तरह साफ करें। प्याज को कद्दूकस करके रखें।
  • पैन को गर्म करके उसमें मक्खन डालें।
  • मक्खन गर्म होने पर उसमें लहसुन और प्याज डालें। दो मिनट तक प्याज और लहसुन को पकने दें।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें। इसके साथ तीन कप पानी और मशरूम के कटे हुए छोटे-छोटे टुकड़े डालें।
  • इसके बाद एक मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें।
  • उबलने के बाद नमक डालें और करीब 15 मिनट तक उबलने दें।
  • शोरमा अच्छी तरह से उबलने के बाद इसमें वाइट सॉस डालें। इसके बाद इसमें काली मिर्च डालकर लोगों को सर्व करें।

मशरूम नारियल शोरमा इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ वजन को भी कम करता है। इसके साथ यह रेसिपी हमारी हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

Healthy Snacks for Kids : बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी-टेस्टी पनीर रोल, जानें बनाने की विधि यहां

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source