... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 2, 2019 2:42 PM IST
हॉट एंड सॉर सूप सेहत के लिए अच्छा होता है.
Healthy Recipes: गर्मी के बाद जब बरसात का मौसम आता है तो सर्दी-जुकाम का भी मौसम आता है. ऐसे समय में ऐसी डाइट की जरूरत होती है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाली हो. डाइट एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि बारिश के मौसम में सूप से बेहतर इम्युनिटी बढ़ाने वाला कोई फूड नहीं होता है. सूप में मौसमी सब्जी और तमाम तरह के मसाले का उपयोग होता है. और गर्मागरम सूप पीने से सर्दी-जुकाम की परेशानी भी ठीक हो जाती है. आज हम यहां पर आपको खट्टा-मीठा सूप बनाने की विधि बताने जा रहे हैं.
इस सूप के पीने से आपकी सेहत को फायदा होता है. बारिश के मौसम में आप संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से भी बच सकते हैं. इसके सेवन से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं. बरसात के मौसम में Healthy Recipes के तौर पर सूप का सुझाव सभी डाइट एक्सपर्ट देते हैं.
गाजर- 2
पत्तागोभी- 1 कप
फूलगोभी- 4 कप
बीन्स- 1 कप
हरा प्याज- 1 कप
शिमला मिर्च- 1 कप
मशरूम- 1 कप
हरी मिर्च- जरुरत के अनुसार
अदरक- 1 चम्मच
लहसुन- 1 चम्मच
सोया सॉस- 1 चम्मच
सफेद सिरका- 1 चम्मच
कॉर्न फ्लोर- 2 चम्मच
8 कप पानी
नमक- जरूरत के अनुसार
जो भी सामग्री है उसे या तो छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या फिर कद्दूकश कर लें.
पैन या कढ़ाही में बटर डालकर गर्म कर लें, इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्के-हल्के भुन लें.
गाजर, बींस, पत्तागोभी, फूलगोभी को डालकर भून लें.
इसके बाद मशरुम और हरा प्याज डालकर उसी में भून लें.
हल्का सुनहरे कलर का जब हो जाए तो पानी डाल दें.
नमक और काली मिर्च डालकर उबाल लें.
उबलने के बाद सोया सॉस, चिली सॉस और विनेगर मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें.
कुछ देर के बाद इसका उपयोग कर सकते हैं.
सूप पीना पसंद है, तो बनाएं गोल्डन कैरेट-अनियन सूप, जानें इसकी रेसिपी.
Healthy soup : जुकाम-बुखार में राहत देगा मिक्स वेजीटेबल सूप, इस विधि से करें तैयार.