Holi Thandai Recipe in Hindi : होली का मजा होगा दोगुना, जब पिएंगे ड्राई फ्रूट्स ठंडाई, जानें इसकी रेसिपी

होली के दिन यदि कोई ठंडई ना पिए, तो फिर होली का क्या ही मजा। यदि आप भी होली का मजा ठंडाई के साथ लेना चाहते हैं, तो ट्राई करें ड्राई फ्रूट्स ठंडई की ये रेसिपी (Dry fruits  thandai recipe in hindi)। ड्राई फ्रूट्स ठंडाई को बनाने की विधि जानकर अपने घर आए मेहमानों का भी दिल खुश कर दें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : March 1, 2020 4:16 PM IST

Holi thandai recipe in hindi : होली इस वर्ष 10 मार्च (Holi 2020 in hindi) को है और अभी से होली की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। हर त्योहार की मुख्य बात होती है, उस दिन बनने वाला पकवान। होली पर भी कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। लेकिन, होली पर जो एक चीज सबसे महत्वपूर्ण है, वह है ठंडाई। होली के दिन यदि कोई ठंडाई ना पिए, तो फिर होली का क्या ही मजा। यदि आप भी होली का मजा ठंडाई के साथ लेना चाहते हैं, तो ट्राई करें ड्राई फ्रूट्स ठंडाई की ये रेसिपी (Dry fruits  thandai recipe in hindi)। ड्राई फ्रूट्स ठंडाई को बनाने की विधि जानकर अपने साथ घर आए मेहमानों का भी दिल खुश कर दें।

ड्राई फ्रूट्स ठंडाई बनाने के लिए आपको चाहिए

दूध- 2 कप

चीनी- 3 चम्मच

Holi Skin Care Tips 2020: होली से पहले और बाद में त्वचा की देखभाल के टिप्स

ठंडाई के मसाले के लिए सामग्री (Holi special Thandai)

व्हाइट पेपर पाउडर- 1 छोटा चम्मच

खरबूजे का बीज - 3 छोटा चम्मच

इलायची पाउडर- 1\2 छोटे चम्मच

सौंफ- 1 छोटा चम्मच

पिस्ता, काजू, बादाम- दरदरा पिसा हुआ - 2 बड़े चम्मच

गुलकंद- 1 छोटा चम्मच

ड्राई फ्रूट्स ठंडाई बनाने का तरीका 

व्हाइट पेपर पाउडर, खरबूजे का बीज, इलायची पाउडर और सौंफ को लें। इन सभी को एकसाथ मिलाकर पीस लें। अब चीनी को पानी में मिलाकर घोल बनाएं और इसमें गुलकंद डाल दें। इसे ठंडे दूध में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। ठंडाई को ठंडा करने के लिए एक घंटा फ्रिज में रख दें। ड्राई फ्रूट्स पाउडर को ऊपर से डालकर पिएं और मेहमानों को पिलाकर होली की मस्ती में डूब जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source