
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 30, 2019 2:31 PM IST
घर पर बनाएं बचे हुए चावल से राइस पोटैटो टिक्की। © Shutterstock
कई बार इतना चावल बन जाता है कि उसे फ्रिज में रखना पड़ता है। कुछ लोगों को बासी खाना खाने की आदत नहीं होती है। ऐसे में फ्रिज में रखी हुई चीजें लोग फेंक देते हैं। इससे अन्न की बर्बादी भी होती है। आपके घर भी यदि बार-बार चावल बच (leftover rice recipe) जाता है और उसका दोबारा इस्तेमाल नहीं होता, तो आप इससे करारी, हेल्दी और टेस्टी रेसिपी बना सकती हैं। जी हां, बचे हुए चावल से भी आप एक स्पेशल रेसिपी बना (healthy snacks) सकती हैं। यदि आपको बासी चावल नहीं खाना और चाहती हैं कि इसे फेंकने की बजाय बच्चों के लिए कोई हेल्दी स्नैक्स (healthy snacks) बनाएं, तो आपके लिए ये रही राइस पोटैटो टिक्की (Rice potato tikki recipe) बनाने की रेसिपी। इस हेल्दी स्नैक्स (healthy snacks) को आप जरूर ट्राई करें।
बचा हुआ चावल- 1-2 कप
हरी मिर्च- 3 बारीक कटी हुई (healthy snacks)
अदरक का पेस्ट- आधा चम्मच
मूंगफली- 2 चम्मच भुनी एवं पिसी हुई
बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि
आलू- 1 उबला हुआ
कॉर्नफ्लोर- 2 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई (healthy snacks)
नमक- स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए
चावल में आलू को मैश कर दें। अब अदरक, हरी मिर्च, मूंगफली, कॉर्नफ्लोर, धनिया पत्ती, नमक भी डालकर अच्छी तरह से मिला दें। इस सामग्री से मनपसंद टिक्की का आकार दें। कड़ाही में तेल गर्म करें। एक साथ तीन-चार टिक्की तलती जाएं। एक प्लेट में टिशू पेपर रखकर इसपर टिक्की निकालें। इससे अतिरिक्त तेल निकल जाएगा। इस हेल्दी स्नैक्स (healthy snacks)को शाम की चाय के साथ या फिर चटनी के साथ खाने का मजा लें।