हेल्दी रेसिपी - गर्मियों में बनाएं हेल्दी व टेस्टी "बादाम दूध कुल्फी"

कुल्फी बच्चों की सबसे अच्छी पसंद मानी जाती है। अगर आप इस घर पर बनाते हैं तो सफाई और जरूरी पोषक तत्वों का ध्यान रखते हैं। बाजार में मिलने वाली कुल्फी में केमिकल्स का उपयोग किया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : April 4, 2019 1:32 PM IST

गर्मियों में ठंडी चीजें खाने का मन हर किसी का होता है। बढ़ते तापमान में शरीर को आराम पहुंचाने के लिए लोग ठंडी चीजों को खाना चाहते हैं। लेकिन क्या आप इस तपती गर्मी में ठंडी चीजें खाकर बीमार होना चाहते हैं ? आपका जवाब भी होगा नहीं। गर्मियों में घर पर आप हेल्दी व टेस्टी कुल्फी बना सकते हैं। कुल्फी बच्चों की सबसे अच्छी पसंद मानी जाती है। अगर आप इस घर पर बनाते हैं तो सफाई और जरूरी पोषक तत्वों का ध्यान रखते हैं। बाजार में मिलने वाली कुल्फी में केमिकल्स का उपयोग किया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बादाम दूध कुल्फी बनाने की हेल्दी रेसिपी के बारे में......

बादाम दूध कुल्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

बादाम 200 ग्राम

फुल फैट दूध - डेढ़ किलो

मावा - 80 ग्रा

चीनी - 70 ग्रा

थोड़ा सा केसर

बादाम दूध कुल्फी बनाने की विधि 

बादाम और गुलकंद की कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए बादाम को छील लें। इसके बादाम के 90 प्रतिशत हिस्से का पेस्ट बना लें।

पानी में गुलाब की पंखुड़ियों को साफ करके भिगोएं। इन गुलाब की पत्तियों को गाढ़े होने तक चीनी में पकाएं।

अब एक पैन लें जिसमें दूध को गर्म कर लें। गर्म किए दूध में केसर को डाल दें। दूध को कम आंच पर उबाले।

इसके बाद दूध में कसा हुआ मावा,बादाम का पेस्ट,चीनी और केसर के अर्क को मावा में घुलने तक पकाएं।

अब इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में डालें। पकी हुई गुलाब की पंखुड़ी, कटा हुआ बादाम इसमें डाले और फ्रीज में जमने के लिए रख दें। बादाम और गुलकंद की कुल्फी को गुलाब की पंखुडियों के साथ सर्व करें।

बादाम दूध कुल्फी खाने के फायदे 

बादाम दूध कुल्फी बनाने में घर की सामग्री उपयोग में आती है जिससे यह शुद्ध व स्वास्थ्यवर्धक होती है। गर्मियों में बाहर मिलने वाली कुल्फी कई तरह के संक्रमण को बढ़ावा देने वाली होती है। दूध, बदाम और केसर से मिलकर बनने वाली यह कुल्फी कैल्शियम और विटामिन के साथ शरीर को रोगों से लड़ने के लिए भी तैयार करती है। केसर के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है जो बीमार होने से बचाने का काम करती है।

हेल्दी रेसिपी – गर्मियों में खाएं स्पेशल ग्रीन दाल।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source