
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 22, 2019 4:38 PM IST
सेव का इस्तेमाल भारत में कई चीजों में की जाती है। सेव, चाट या नाश्ते में ऊपर से डाली जाती है। अक्सर, आपने देखा होगा भेल पुरी, चाट-पापड़ी आदि पर भी ऊपर से सेव डला रहता है। इससे स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। सेव बेसन के अलावा भी कई चीजों से बनी होती है। अब तक तो आपने सेव को चाट-पापड़ी या फिर नाश्ते में ही खाया होगा, लेकिन क्या कभी इसकी सब्जी खाई है? सेव की सब्जी (ratlami sev sabji) भी टेस्टी होती है। सेव की सब्जी बनाना आसान भी है और पौष्टिक भी। जानें, रतलामी सेव की सब्जी (ratlami sev sabji) बनाने की रेसिपी...
• नमकीन रतलामी सेव- एक कप
• टमाटर- 2 बारीक कटे हुए
• प्याज- एक कटा हुआ
• हरी मिर्च- एक बारीक कटी हुई
• लहसुन- 5 से 6
• हींग- 2 चुटकी
• लाल मिर्च पाउडर- एक छोटी चम्मच
• हल्दी पाउडर- एक चम्मच
• धनिया पाउडर- एक चम्मच
• चीनी- आधी छोटी चम्मच
• जीरा- आधी छोटी चम्मच
• राई- एक छोटी चम्मच
• नमक- स्वादानुसार
• हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
• तेल
• कड़ाही में एक चम्मच तेल डाल कर गर्म करें (recipe of ratlami sev sabji)। उसके बाद उसमें राई, जीरा, प्याज, हरी मिर्च और हींग डालकर हल्का सुनहरा होने तक पकाएं।
• अब इसमें टमाटर, हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मसालों को भूनें। जब मसाला पक जाए तो उसमें नमकीन रतलामी सेव डालें। अब आधी छोटी चम्मच चीनी डालकर उसे 2 या 3 मिनट तक पकाएं।
• अब इसमें आधा कप पानी डालकर हल्की आंच पर 5 मिनट पकाएं। फिर गैस बंद कर दें।
• तैयार है तीखी-मीठी स्वादिष्ट रतलामी सेव की सब्जी।
Healthy Soup : मानसून में रहना है हेल्दी तो पिएं मिक्स वेजिटेबल सूप, ये रही रेसिपी